कार और बाइक के लिए सबसे अच्छी मोटर बीमा पॉलिसी कैसे चुने ? How to choose best motor insurance policy for bike and car
बाइक या कार के लिए जब भी आप बीमा करवाए तो ध्यान देने वाली बात यह है की आप जिस बीमा कंपनी से अपने कार या बाइक के लिए बीमा पॉलिसी ले रहे हो वो भरोसेमंद है या नहीं है। जब भी एक भरोसेमंद बीमा कंपनी चुनेगे तो वह कंपनी अपने ग्राहकों के हित में ही कार्य करेगी और बीमा पॉलिसी से सम्बंधित हर एक छोटी से छोटी नियम व् शर्तो के बारे में आपको अवगत कराएंगी, ताकि बीमा दावा करते समय किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
2. बीमा पॉलिसी का प्रीमियम।
जब भी बीमा कंपनी चुनते है, तो उस बिमा कंपनी में बाइक या कार के लिए पॉलिसी भी कई प्रकार की होती है, पॉलिसी के आधार पर प्रीमियम का निर्धारण होता है।
3. कौन सी पॉलिसी लेना लाभकारी होगा।
बाइक या कार लेने के बाद सबसे पहला काम रहता है, बाइक या कार को बीमित करना, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी या दुर्घटना से होने वाली क्षति में बीमा कंपनी से आर्थिक सहायता मिल जाये। अब सवाल यह उठता है कि बाइक या कार के लिए कौन सी पॉलिसी ले। बिमा कंपनी द्वारा दो प्रकार की पॉलिसी के बारे में बताया गया है।
- व्यापक बीमा पॉलिसी। ( comprehensive insurance policy )
- तृतीय पक्ष दायित्व बीमा पॉलिसी। (third liability insurance policy)
- तृतीय पक्ष दायित्व को कवर करेगी:- तृतीय पक्ष दायित्व मतलब की मोटर वाहन दुर्घटना होने पर किसी व्यक्ति की मृत्यु या शारीरक क्षति होती है, तो उस क्षति के प्रति बीमा कंपनी मुआवजा देगी।
- ओन डैमेज :- यदि आपके ही किसी कार्य के द्वारा वाहन को क्षति होती है ,तो बीमा कंपनी उस क्षति के आधार पर मुआवजा देगी।
- प्राकृतिक आपदाएं जैसे :- बिजली चमकने पर क्षति, भूकंप, बाढ़, तूफान, चक्रवात, अओलावृष्टि, ठण्ड, भूस्ख्लन।
- अग्नि के कारण हुई क्षति, स्वयं जलने से हुई क्षति, बाह्यसाधनों द्वारा आकस्मिक क्षति।
- सड़क, रेल, अंतर्देशीय जलमार्ग, लिफ्ट या वायु द्वारा पारगमन में हुई क्षति।
- वाहन के चोरी हो जाने पर मुआवजा।
- दंगे के कारण हुई क्षति के प्रति मुआवजा।
- हड़ताल के दौरान वाहन में हुई क्षति के प्रति मुआवजा।
- दुर्भावनापूर्ण कार्य के द्वारा वाहन में हुई क्षति के प्रति मुआवजा।
- आतंकवादी गतिविधियों के कारण वाहन में हुई क्षति के प्रति मुआवजा।
- यह बीमा पॉलिसी आपके वाहन से दूसरे व्यक्ति या उसकी संपत्ति को हुई क्षति को ही कवर करती है।
- यदि वाहन दुर्घटना के कारण आपको या आपके वाहन को क्षति होती है, तो कोई मुआवजा नहीं मिलेगा।
- ओन डैमेज यानि स्वयं से वाहन में हुई क्षति के प्रति बीमा कंपनी जिम्मेदार नहीं होती है।



ReplyDeletePolicy Lelo (Car Insurance)