नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे की इंस्टाग्राम, फेसबुक,स्नैपचैट, ट्विटर, linkedin, टेलीग्राम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई आपकी आईडी बनाकर या आपकी अश्लील फोटो वीडियो पोस्ट करें तो FIR / साइबर सेल में शिकायत करने के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे ?
सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर अशील फोटो वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ शिकायत पत्र कैसे लिखे ?
समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते है, जो अन्य व्यक्ति को परेशान, धमकाने, आर्थिक रूप से लूटना, प्रताड़ित, यौन उत्पीड़न अन्य आपराधिक कार्य के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म में फर्जी अकॉउंट बनाते है। किसी भी व्यक्ति का नाम, फोटो या अन्य जानकारी का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफार्म में फर्जी आईडी बनाना गंभीर अपराध है और इस यह अपराध भारतीय न्याय संहिता 2023 , सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और उस समय लागु अन्य विधि के तहत दाण्डीय अपराध है।
फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ FIR / Cyber Cell में शिकायत के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे ? ( प्रारूप )
सेवा में,
थाना प्रभारी महोदय / साइबर सेल प्रभारी महोदय ,
( अपने शहर/ जिले के थाने / साइबर सेल का पता )
विषय :- सोशल मीडिया प्लेटफार्म ( प्लेटफार्म का नाम ) फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो वीडियो पोस्ट करें ,मानसिक प्रताड़ना के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी ( नाम, उम्र, पुत्र/पुत्री , पिता/ पत्नी, निवास स्थान ) का निवासी है। प्रार्थी को दिनांक.................................... को जानकारी हुई कि प्रार्थी के नाम, फोटो अन्य जानकारी का उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ( उस सोशल मीडिया प्लेटफार्म का नाम जिसपर फर्जी आईडी बनी है ) पर एक व्यक्ति ने फर्जी आईडी बना कर अश्लील फोटो वीडियो एवं अन्य आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट शेयर कर रहा है। उपरोक्त फर्जी आईडी के जरिये प्रार्थी की तस्वीरों का कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( आर्टिफीसियल इंटेलिजेंट ) के जरिये अश्लील सामग्री बना कर पोस्ट व् शेयर कर रहा है, जिसके परिणाम स्वरुप प्रार्थी मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित हो चुकी है और उसकी समाज में मान प्रतिष्ठा पर गंभीर रूप से क्षति कारित हुई है।
फर्जी आईडी का विवरण :-
- फर्जी आईडी का प्लेटफार्म ( फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टेलीग्राम अन्य जो हो उसका नाम )
- फर्जी आईडी का प्रोफाइल ( नाम, लिंक )
- अन्य जानकारी।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उपरोक्त फर्जी आईडी की जाँच कर तुरंत बंद करवाई जाये और इस कृत्य में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही कर दण्डित किया जाये।
दिनाँक - (प्रार्थी )
नाम
उपरोक्त
मोबाइल नंबर
नोट :- उपरोक्त आईडी से सम्बंधित सभी स्क्रीन शॉट की हार्ड कॉपी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करे। ऑनलाइन की स्थिति में अपलोड करें।



No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।