आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो जाने पर रिएक्टिव कैसे करवायें ? स्टेप बाय स्टेप जाने। Adhar card Deactivate re -activate
नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " आधार कार्ड डीएक्टिवेट (Adhar card Deactivate) हो जाने पर रेअक्टिवेट (re -activate ) कैसे करवाएं करवायें ?
आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर में मैसेज से या आधार कार्ड स्टेटस देख कर या किसी अन्य तरह आपको जानकारी होती है कि आपका आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो गया है, अब आधार कार्ड को रेअक्टिवेट करवाना इसलिए आवश्यक है कि आधार कार्ड का उपयोग जिन सेवा, सुविधा या लाभ प्राप्त करने में लिंक है , वे सभी बाधित हो सकती है। जैसे कि :-
- बैंक kYC में बाधा।
- एलपीजी सब्सिडी में बाधा ।
- PF / EPF निकासी में बाधा ।
- राशन की सुविधा में बाधा।
- पैन कार्ड लिंक होने से वित्तीय बाधा।
- मोबाइल नंबर लिंक होते है।
- आधार OTP में बाधा।
आधार डीएक्टिवेट से जुड़े सवाल :-
- आधार कार्ड एक्टिव / डिएक्टिव स्टेटस कैसे देखे ?
- आधार कार्ड के डिएक्टिव होने का कारण ?
- आधार कार्ड के लिए स्वीकार्य दस्तावेज कौन से है ?
- डीएक्टिवेट आधार कार्ड को रिएक्टिव कैसे करें ?
सभी सवालों को विस्तार से जाने।
1.स्वयं चेक करें आधार स्टेटस क्या है ? ( Active / Deactive )
2 check aadhaar status पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने आधार कार्ड की 12 संख्यों को दर्ज करना होगा और कॅप्टचा दर्ज करके validate aadhaar number पर क्लिक करना होगा।
आपके सामने दो स्टेटस आ सकते है :-
- एक्टिव - आधार कार्ड के एक्टिव होने पर आधार में लिखित जानकारी सामने दिखाई देखि।
- डीएक्टिव - आधार कार्ड के डीएक्टिव होने पर कोई जानकारी नहीं दर्शित होगी।
आधार कार्ड के डीएक्टिवेट होने का कारण निम्न हो सकते है :-
- नाम, पता या जन्म तिथि अपडेट करवाने के सन्दर्भ में दिए गए दस्तावेजों में त्रुटि होने के कारण।
- निर्धारित समयावधि के भीतर बायो मीट्रिक अपडेट न हो पाने के कारण।
- आधार कार्ड धारक की मृत्यु की सूचना मिलने पर।
- दोषपूर्ण या धोखेबाजी / तथ्यों को छुपा कर नामांकन।
- टेक्निकल त्रुटि।
आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो जाने पर रिएक्टिव कैसे करवायें ? स्टेप बाय स्टेप जाने।
चरण 1. आधार कार्ड सेवा केंद्र।
अगर आपका भी आधार कार्ड किसी कारण से डिएक्टिवेट हो गया है , तो अपने क्षेत्र के आधिकारिक / मान्यताप्राप्त आधार कार्ड सेवा केंद्र में जाये।
चरण 2. रिएक्टिव फॉर्म और शपथ पत्र मांगे।
आधार कार्ड सेवा केंद्र में कर्मचारी से आधार डिएक्टि होने की सूचना से या उन्ही से पुनः पुष्टि करवा ले , आधार कार्ड पुनः सक्रीय ( रिएक्टिव ) के लिए reactivate form और शपथ पत्र का प्रारूप मांगे। यदि बच्चे का आधार डिएक्टिव हुआ तो बच्चे वाला शपथ पत्र का प्रारूप या वयस्क का आधार कार्ड डिएक्टिव का हुआ तो वयस्क वाला शपथ पत्र प्रारूप मांगे।
शपथ को नोटरी :- शपथ को 10 रु /- के स्टाम्प पेपर पर टाइप करवाए अपनी जानकारी के अनुसारर और तहसील या कचहरी में नोटरी से नोटरी करवाए।
चरण 3.आधार कार्ड सेवा केंद्र।
रिएक्टिव फॉर्म सही स्पष्ट भर जाने पर और शपथ पत्र बन जाने पर अपने क्षेत्र के आधार कार्ड सेवा केंद्र जाये और फॉर्म जमा करे साथ में फॉर्म के साथ सम्बंधित दस्तावेज की मूल और फोटो प्रति लेकर जाये।
आधार कार्ड के लिए स्वीकार्य दस्तावेजो की सूचि :-
- जन्म प्रमाण पत्र।
- वोटर आईडी।
- सरकारी पहचान पत्र।
- पासपोर्ट।
- राशन कार्ड।
- ड्राइविंग लाइसेंस।
- पेंशन बुक।
- लैंडलाइन टेलीफोन बिल।
- बिजली का बिल ( 3 माह पुराना )
- निवास प्रमाण पत्र ( एमपी, एमलए , राजपत्रित अधिकारी/ तहसीलदार के लेटर हेड में या ग्राम पंचायत प्रमुख और इनके समक्ष प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया है।
- केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार, PSU, वैद्यानिक निकाय, नियामक निकाय द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र और पेंशन भुगतान आदेश, पेंशन भोगी फोटो पहचान पत्र, स्वतंत्रता सेनानी फोटो पहचान पत्र।
- केंद्रीय सरकार , राज्य सरकार , PSU द्वारा जारी CGHS / ECHS / ESIC / मेडी क्लेम कार्ड।
- UIDAI के तय फॉर्मेट पर प्रमाणपत्र जिस पर PRWD एक्ट 2016 के तहत पंजीकृत शेल्टर होम के हेड और जिला समाज कल्याण अधिकारी ( DSWO ) / जिले में विकलांगता से जुड़े मामलों के लिए उसी रैंक के अधिकृत अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर और मुहर लगी हो।
- राज्य सरकार द्वारी जारी MGNREGA / NREGS जॉब कार्ड और निवास प्रमाण पत्र।
- केंद्रीय सरकार / राज्य सरकार द्वारी जारी अनुसूचित जनजाति / जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र।
- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड , विश्वविद्यालय , डीम्ड यूनिवर्सिटी या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मार्क शीट प्रमाण पत्र।
- ट्रांसजेंडर व्यक्ति ( अधिकार का संरक्षण ) अधिनयम 2019 और उसके तहत बने नियमों के अंतर्गत जारी थर्ड जेंडर / ट्रांसजेंडर पहचान पत्र / प्रमाण पत्र।
नोट :- जो आपके पास हो वो आप लेकर जाये।
चरण 4.बायो मीट्रिक अपडेट।
आधार कार्ड सेवा केंद्र में बायो मीट्रिक अपडेट होगा :-
- फेस स्कैन।
- आईरिस स्कैन।
- दसों उँगलियों की फिंगरप्रिंट।
चरण 5. पावती प्राप्त करे।
फॉर्म जमा हो जाने पर और बायो मीट्रिक हो जाने पर पावती प्राप्त करे, जिसपर पावती संख्या होती है , जिसके जरिये आधार स्टेटस देखा जा सकता है।
नोट :- अन्य जानकारी / पुष्टि / सटीकता के लिए आधार कार्ड सेवा केंद्र / भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण संपर्क करें।





No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।