COP - सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस में लगने वाला अधिवक्ता शपथ पत्र कैसे लिखे ? advocate affidavit format for cop
नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में जानेंगे कि COP - सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस में लगने वाला अधिवक्ता शपथ पत्र कैसे लिखे ? उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता COP के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रत्येक अधिवक्ता को अधिवक्ता शपथ पत्र को बनवा कर अपलोड करना अनिवार्य है। अधिवक्ता शपथ का प्रारूप क्या होगा ये जानना जरुरी है।
अधिवक्ता शपथ पत्र / advocate affidavit .
- 10 रुपये का स्टाम्प पेपर।
- नोटरी से नोटरी करवाना अनिवार्य है।
COP - सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस अधिवक्ता शपथ पत्र का प्रारूप।
शपथ पत्र
मैं ( आपका नाम ), पुत्र / पुत्री / पत्नी ( पिता / पति का नाम ) उम्र ......................... वर्ष, ( निवास स्थान ) का निवासी हूँ। नामांकन संख्या UP/ ............../................. राज्य विधिक परिषद् उत्तर प्रदेश , शपथपूर्वक निम्नलिखित घोषणा करता / करती हूँ :-
धारा 1 . यह कि मैंने ( विश्वविद्यालय का नाम ) से वर्ष ( वर्ष जिसमे पढाई पूर्ण की ) में एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की है।
धारा 2 .यह कि मैंने नामांकन के बाद नियमित रूप से ( तहसील / जिला न्यायालय ) में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहा हु।
धारा 3 .यह कि में किसी अन्य व्यवसाय / सेवा / पेशे या रोजगार में संलग्न नहीं हूँ।
धारा 4 .यह कि में उत्तर प्रदेश में ( बार एसोसिएशन का नाम ) के अलावा किसी अन्य बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं हूँ।
धारा 5 .यह कि मैंने AIBE रोल नंबर ............................ सर्टिफिकेट संख्या ................................. पास कर लिया है।
धारा 6 .यह कि शपथपत्र की धारा 1 त 5 में वर्णित समस्त तथ्य शपथकर्ता के निजी ज्ञान से सत्य व् सही है , इसमें कुछ भी झूठ नहीं है और न ही कुछ छिपाया गया है।
शपथकर्ता
सत्यापन
(स्थान ), ( दिनांक ) को सतयापित।
शपथकर्ता
वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा प्रमाणपत्र ( 10 वर्ष )
मैं ( वरिष्ठ अधिवक्ता का नाम ), अधिवक्ता नामांकन संख्या UP / ......................./ ................. जिसे 10 वर्ष से अधिक अनुभव है। प्रमाणित करता हूँ कि श्री ( आपका नाम ), नामांकन संख्या UP /.............../....................मेरे साथ ( कोर्ट का नाम ) में रेगुलर प्रैक्टिस कर रहे है।
स्थान :-
दिनांक :-
हस्ताक्षर / मुहर सहित
नामांकन संख्या UP /...................../.................




No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।