नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि AIBE result में pass undertaking और withheld का क्या मतलब है और कैसे हटेगा ?
विधि के छात्रों जिन्होंने aibe exam पास किया उनमे से कुछ आवेदक विधि की अंतिम वर्ष के छात्र थे और कुछ आवेदक विधि की परीक्षा पास कर लिए थे। aibe exam में पास आवेदकों के रिजल्ट में pass (undertaking ) और withheld लिख कर आ रहा है। ऐसा इसलिए की उपरोक्त aibe exam में पास आवेदकों ने अपना अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाण पत्र अपलोड किये बिना आवेदन किया था और अंडरटेकिंग दाखिल की थी। विधि के छात्रों / aibe exam के आवेदकों को अधिवक्ता पंजीकरण अपने राज्य के राज्य विधिक परिषद में करवा कर अधिवक्ता प्रमाणपत्र प्राप्त कर all india bar exam की अधिकृत वेबसाइट में जाकर अपने यूजर आईडी के जरिये लॉगिन कर प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा , सतयापन होने के बाद aibe result सर्टिफिकेट मिलेगा। उसके बाद `COP के लिए घोषणा पत्र दाखिल करना होगा।
विस्तार से जाने।
1 . AIBE रिजल्ट में Pass (undertaking) और withheld का क्या मतलब है और कैसे हटेगा ?
विधि के इच्छुक छात्र जिनको कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करनी होती है, उन्हें अपने राज्य के , राज्य विधिक परिषद में अधिवक्ता पंजीकरण करवाना होता है और All India Bar Exam पास करके COP - Certificate of Practice प्राप्त करना होता है।
AIBE परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की मुख्य श्रेणी निम्न है :-
- वे आवेदक जो LLB पास करके अधिवक्ता पंजीकरण करवा लिए है।
- वे आवेदक जो विधि के अंतिम वर्ष / सेमस्टर के छात्र है।
- वे आवेदक जो LLB पास करके अभी तक अधिवक्ता पंजीकरण नहीं करवाएं।
अब ऐसे में aibe की परीक्षा के लिए आवेदन वो भी करते सकते है जो :-
- विधि के अंतिम वर्ष / सेमस्टर के छात्र।
- विधि की पढाई पूरी कर ली है लेकिन अभी तक अधिवक्ता पंजीकरण नहीं करवाये। ( कारण - नौकरी )
विधि के अंतिम वर्षों / सेमस्टर के छात्रों ने जिन्होंने विधि की परीक्षा उत्त्रीण किये बिना या विधि की परीक्षा पास करने के बाद all india bar exam के लिए आवेदन किया था, इन आवेदकों के द्वारा आवेदन पत्र भरते वक्त इनसे अंडरटेकिंग की मांग की गयी थी, अंडरटेकिंग के जरिये जो कि विधि के अंतिम वर्ष के छात्रों / विधि में पास छात्रों और अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाणपत्र के बिना aibe exan देने की पात्रता रखते है।
2 . अंडरटेकिंग क्या है जिसके तहत आवेदकों को घोषणा करनी है कि:-
- विधि के अंतिम वर्ष के छात्र है।
- पिछले समेस्टर में कोई बैकलॉग नहीं है।
- BCI से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कॉलेज में पंजीकृत हु।
- लॉ की पढाई पूर्ण की है लेकिन अभी तक किसी स्टेट बार कॉउंसिल में अधिवक्ता पंजीकरण नहीं करवाया।
- मैंने BCI से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी / यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कॉलेज से लॉ की पढाई पूरी है और अभी llb की डिग्री प्राप्त की है।
- मैं एक विधि स्नातक हूँ और अभी ( जहाँ कार्य कर रहे है उसका नाम ) में काम कर रहा हु , अपनी नौकरी के कारण अपना अधिवक्ता पंजीकरण नहीं करवाया है या अधिवक्ता पंजीकरण सौप दिया है। मैं यह समझता हूँ कि अगर में AIBE पास करता हु तो पंजीकरण करवाने के लिए 6 माह के लिए योग्य हो जाऊंगा। इस अवधि के बीतने के बाद वकालत जारी रखने के लिए मुझे पुनः AIBE देना होगा।
- मेरी यूनिवर्सिटी / कॉलेज बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त / अनुमोदित है और मैंने BCI मान्यता प्राप्त संसथान से अपनी LLB डिग्री की पढाई की है।
- अपनी वर्तमान शैक्ष्णिक स्थिति या राज्य विधिक परिसद के साथ नामांकन की स्थिति के बारे में सही व् सच्ची जानकारी दी है।
- अपनी श्रेणी के लिए बताई गई शर्तों का पालन और कानूनी पेशे की ईमानदारी और मानकों बनाए रखने कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया स्थापित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करूंगा / करूंगी।
- मैं पात्रता मानदंडों को समझता / समझती हूँ और बार कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया द्वारा बताएं गए सभी निर्देशों और नियमों का पालन करने के लिए सहमत हूँ। मैं स्वीकार करता / करती हूँ कि पारदर्शिता और उचित रिकॉर्ड बनाए रखने के उद्देश्य मेरे मामले की जानकारी बार कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया को दी जाये।
- मैं घोषणा करता / ककर्कटी हूँ कि पत्र में ,मेरे द्वारा दी गयी जानकारी और विश्वास के अनुसार सत्य है। मैं समझता / समझती हूँ कि कोई भी गलत जानकरी देने या बताए गए मानदंडों का पालन न करने पर जिसमे गैर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या गैर अनुमोदित कॉलेज के बारें जानकारी देना शामिल है AIBE से अयोग्य घोषित किया जा सकता है या नामांकन के लिए पात्रता रद्द की जा सकती है।
- आवेदक का नाम , हस्ताक्षर , तिथि, स्थान , संपर्क सूत्र।
UNDERTAKING देने वाले आवेदकों को मुख्यतः 4 श्रेणी में विभाजित किया गया है।
- विधि के अंतिम वर्ष / सेमस्टर के छात्र , पूर्व सेमस्टर में किसी बैकलॉग के बिना।
- विधि के अंतिम वर्ष की परीक्षा पास कर ली है , बिना किसी सेमस्टर बैकलॉग के और अब फाइनल रिजल्ट का इंतज़ार है।
- LLB स्नातक लेकिन अभी तक राज्य विधिक परिषद में अधिवक्ता पंजीकरण नहीं करवाया या डिग्री की प्रतीक्षा कर रहे है।
- LLB स्नातक वर्तमान में सेवा में कार्यरत है।
नोट :- अंडरटेकिंग का फॉर्म आवेदन के दौरान प्राप्त कर सकते है या AIBE की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है और आवेदकों को वही बिंदु लिखने पड़ते है जो उनपर लागु हो।
AIBE exam के आवेदन के दौरान अपनी फोटो , हस्ताक्षर, सभी मार्कशीट सेल्फ अटेस्ट करके और अंडरटेकिंग अपलोड करके फॉर्म को संबित करना होता है। उसके बाद सत्यापन के बाद परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी होते है।
3 . AIBE result से undertaking और withheld कैसे हटेगा।
AIBE के वे छात्र / आवेदकों जिनके रिजल्ट में undertaking व् withheld लिख कर आ रहा है, ऐसे आवेदकों को अपना अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाण पात्र नियत तिथि के भीतर AIBE पोर्टल पर लॉगिन करके अपलोड करना होगा।
4 .अधिवक्ता अपना अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त करें ?
विधि के छात्रों जिन्होंने अपनी विधि स्नातक की पढाई पूरी कर ली है, उन्हें अपने राज्य / जिस राज्य में प्रैक्टिस करना चाह रहे है वहाँ के राज्य विधिक परिषद में अधिवक्ता पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते है। उसके लिए निम्न कार्य करना होगा।
- अधिवक्ता पंजीकरण फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी पूर्ण व् स्पष्ट दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज - हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक (यदि किये हो ) विधि के सभी सेमस्टर की मार्कशीट सेल्फ अटेस्टेड।
- स्टाम्प पेपर ( जितने राशि का निर्धारित हो )
- शपथ पात्र ( आवेदक घोषणा / शैक्षिक अंतराल / आर्थिक रूप से कमजोर / SC /ST /अन्य जो लगे )
- डिमाडं ड्राफ्ट के माध्यम से पंजीकरण शुल्क जो लागु हो।
- अन्य औउपचारिकताएँ पूर्ण करके फॉर्म को राज्य विधिक कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त करनी होती है।



No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।