www.lawyerguruji.com
नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " गलत बिजली कनेक्शन काटे जाने पर शिकायत प्रार्थना पत्र कैसे लिखे ? अक्सर ऐसी समस्या सभी को आती होगी कि बिजली का बिल का भुगतान पूर्ण होने के बावजूद भी बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली का कनेक्शम काट दिया जाता है या ,15 दिनों पूर्व की नोटिस दिए बिना बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है।
ऐसी में समस्या के समाधान के लिए विद्युत् विभाग के अधिकक्रि को एक औउपचारिक प्रार्थना पत्र लिखना होता है। प्रार्थना पत्र में ये विवरण अवश्य लिखना होता है ;-
- विद्युत् संख्या।
- उपभोक्ता का नाम पता।
- नवीनतम बिजली भुगतान की रसीद।
सेवा में,
श्रीमान मुख्य अभियंता / अवर अभियंता महोदय
विद्युत् वितरण खंड ( अपने क्षेत्र के बिजली कार्यालय का नाम )
विद्युत् विभाग ( जिले का नाम )
विषय :- अवैध रूप से बिजली कनेक्शन काटे जाने व् बिजली कनेक्शन को जुड़वाएं जाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी ( नाम, मोबाइल नंबर , निवास स्थान ) में अपने मकान पर विद्युत् कनेक्शन नंबर ....................................... का उपभोक्ता है। प्रार्थी का अंतिम विद्युत् बिल दिनांक ( ............................. समय ............................ पर जरिये ट्रांजेक्शन आई डी ........................................... के तहत रुपया .................................जमा है , परन्तु दिनांक ( जिस दिन बिजली का कनेक्शन कटा ) बिना किसी पूर्व सूचना के मुझ उपभोक्ता का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। इस बिना उचित पर्याप्त कारण व् गलत कार्यवाही के कारण बिजली कनेक्शन कट जाने पुरे परिवार को तकलीफ का सामना करना पड़ा और दैनिक कार्यों में बाधा रही।
अतः श्रीमान जी प्रार्थना है कि मामले की जाँच शीघ्र करा कर मुझ उपभोक्ता के कटे हुए बिजली कनेक्शन को आज पुनः जुड़वा कर चालू कराने की कृपा की जाएं।
दिनांक :-
प्रार्थी
(नाम )
पता :-
मोबाइल नंबर :-
नोट :-
- नवीनतम बिजली बिल जमा रसीद की छायाप्रति।



No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।