lawyerguruji

जमीन प्लाट खेत से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे ?

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " जमीन, प्लाट, खेत, भूमि में कोई कब्ज़ा कर ले तो ऐसे अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे ?

प्रत्येक व्यक्ति अपनी जमा पूंजी लगा कर जमीन, खेत, प्लाट या भू- भाग खरीदता है, ताकि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार उस भूमि का उपयोग कर सके, लेकिन यदि कोई व्यक्ति आपकी अचल संपत्ति पर जमीन खेती प्लाट भू-खंड अचल संपत्ति पर कोई अवैध रूप से कब्ज़ा कर ले और उस पर स्थायी / अस्थायी रूप से निर्माण कर व्यापार अधिवास या अन्य कोई कार्य करें ,तो ऐसे अतिक्रमण को हटवाने के लिए संपत्ति के मालिक द्वारा अपने क्षेत्र के यानी उक्त संपत्ति जिसे क्षेत्रधिकारी के भीतर स्थिति है , उस क्षेत्राधिकार के तहसीलदार , जिला अधिकारी / उपजिलाधिकारी  के समक्ष अतिक्रमण को हटवाए जाने हेतु प्रार्थना लिखित में सम्बंधित दस्तावेजों की प्रति के साथ दे सकता है। 

जमीन प्लाट खेत भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे ?

जमीन प्लाट खेत से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र ( एक प्रारूप )


सेवा में,
श्रीमान जिला अधिकारी महोदय,
( अपने जिला का नाम )

महोदय,
            
              निवेदन है कि प्रार्थी के स्वामित्व की गाटा संख्या ...................... क्षेत्रफल  ....................................   (भूमि का प्रकार खेती / कृषिक, प्लाट, जमीन जैसा हो आप अपने अनुसार लिखे ) भूमि  ग्राम / शहर ( संपत्ति स्थान का पूर्ण पता ) में स्थिति है। प्रार्थी 
 ( अपना व्यवसाय ) कार्यरत है / था तथा वर्तमान में ( निवास स्थान ) निवास कर रहा है। प्रार्थी अपनी भूमि कि देखभाल व् कृषिक कार्य अपने निवास स्थान ................................... से आकर करता है। प्रार्थी की अनुपस्थिति में प्रार्थी की गाटा संख्या  ..............................के ( जिस दिशा में अवैध कब्ज़ा / अतिक्रम है व् भाग ) पर ( जो कार्य / निर्माण हो उसका उल्लेख ) बनवा पर वही अधिवास भी करते है।  यहाँ श्रीमान जी के संज्ञान में यह भी लाना आवश्यक है की प्रार्थी की गाटा संख्या  ............................ की भूमि अत्यधिक व्यावसायिक महत्त्व की है। ग्राम ( ग्राम का नाम ) वर्तमान में ( जो प्रक्रिया हो उसका विवरण जैसे कि चकबंदी ) प्रक्रिया है।  ( अधिकारी का नाम जो प्रक्रिया के दौरान आये हो ) ने प्रार्थी की गाटा संख्या  ...........................के ( उस दिशा का नाम जिसपर कार्य / निर्माण हो जैसे पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण ) पर बानी ( जो निर्माण हो उसका नाम ) को पड़ताल में पाया है। 

 श्रीमान जी प्रार्थी की गाटा संख्या  . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . के ( दिशा का नाम ) पर बानी ( जो निर्माण ही ) व् उनमे अधिवास सरहंग व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण है जिसका हटवा दिया जाना न्याय हित व् सार्वजनिक हित में आवश्यक है। 
                        अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी कि  गाटा संख्या  ........................... स्थिति ग्राम / शहर  ................. वर्णित उपरोक्त के जानिब ( दिशा का नाम ) पर स्रहगं व्यक्तियों द्वारा ( निर्माण किये गए  जो हो उसका नाम )  बनाकर किये गए अतिक्रमण को हटाकर खली करवाएं जाने की कृपा करें। 


दिनांक :-
                                                                            प्रार्थी                 

(            नाम                ) 

निवास :-                            
मोबाइल नंबर :-                  


नोट :- 
  1. यह एक प्रारूप है जिसकी मदद से आप अतिक्रमण हवाएं जाने का प्रार्थना पत्र लिख सकते है। प्रत्येक व्यक्ति का प्रार्थना पत्र का कथन भिन्न हो सकता है , आप सभी अपने कथनों ओर प्रार्थना पत्र लिख सकते है।
  2. ब्रैकेट () में लिखे शब्दों की जगह आप अपने हिसाब से लिखेंगे। 
  3. सबकी समस्या भिन्न हो सकती है।  



 

No comments:

lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.