lawyerguruji

ऑनलाइन जनगणना स्वगणना फॉर्म कैसे भरें ? how to fill census forrn online

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ' ऑनलाइन जनगणना स्वगणना फॉर्म कैसे भरें ?" भारतीय सरकार द्वारा जनगणना की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय गृह मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत पोर्टल सेन्सस ऑफ़ इंडिया में जाकर ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरा जा सकता है। 

जनगणना क्या है ?

जनगणना से सम्बंधित प्रत्येक कार्य जनगण अधिनियम 1948 के प्रावधानों के तहत किया जाता है। अंग्रजी में सेन्सस हिंदी में जनगणना जो कि भी देश के नागरिकों से सम्बंधित जानकारी को व्यवस्थित ढंग से प्रत्येक 10 वर्षों में कराया जाने वाला सर्वेक्षण है , जिसमे नागरिकों से सम्बंधित जानकरी जैसे कि :-
  1. पारिवारिक सदस्यों की संख्या, 
  2. उम्र , 
  3. लिंग व्यवसाय, 
  4. सामाजिक आर्थिक स्थिति,
  5.  साक्षरता,
  6.  भाषा,
  7. भौगोलिक स्थिति ,
  8. संस्कृति अन्य विवरण एकत्रित कर जनसँख्या की गणना करना है। 

जनगणना का मुख्य उद्देश्य देश की जनसँख्या का सटीक व् स्पष्ट रूप से आर्थिक व्वि सामाजिक विवरण एकत्रित करके सरकार की नीतियों को बनाने में सहायक साबित होना जैसे कि :-
  1. शिक्षण संसथान,
  2. चिकित्सालय ,
  3. सरकारी योजनाएँ ,
  4. संसाधनों का वितरण,
  5. अन्य कार्य। 
ऑनलाइन जनगणना - स्व गणना फॉर्म कैसे भरें ? census of india online self enumeration form


ऑनलाइन जनगणना - स्व गणना फॉर्म कैसे भरें ?

महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय गृह मंत्रालय भारत सरकार का अधिकृत पोर्टल सेन्सस ऑफ़ इंडिया ऑनलाइन स्व गणना की सुविधा भारतीय नागरिकों को प्रदान करता है, भारतीय नागरिक इस पोर्टल पर आकर स्व गणना प्रपत्र को आसानी से भर सकते है। 


पहला चरण -  सेन्सस ऑफ़ इंडिया अधिकृत वेबसाइट / लॉगिन करना। 

स्व जनगणना के लिए निवासी को अपने परिवार सम्बन्धी विवरण दर्ज करने के लिए सेंसस ऑफ़ इंडिया असधिकृत पोर्टल पर आना होगा, सामने दिए गए पेज पर ड्राप डाउन मेनू से राज्य / संघ राज्य क्षेत्र को चुन कर कैप्चा दर्ज कर वेरिफाइड एंड प्रोसीड पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।  

दूसरा चरण - पारिवारिक मुखिया का पंजीकरण। 

राज्य / संघ राज्य क्षेत्र चुनने के बाद पारिवारिक मुख्या का विवरण दर्ज करना होगा , परिवार के मुखिया का नाम , फ़ोन नंबर ईमेल आईडी। 

इसके बाद वेरिफाइड एंड प्रोसीड पर क्लिक कर अगले चरण पर बढे। 

क्योंकि स्व जनगणना प्रपत्र दाखिल करने के बाद दर्ज किये गए नंबर और ईमेल आईडी पर 11 अंकों का SEID संख्या प्राप्त होगी, जो प्रगणक को देनी पड़ेगी जब घर आएगा डाटा मिलान कर स्वीकार करने के लिए। 

ध्यान रखने योग्य की ये जानकरी एक बार दर्ज के बाद गलत होने कर स्वयं सुधारा नहीं जा सकता है, तो सही व् स्पष्ट भरें। 

तीसरा चरण - भाषा का चयन और OPT सत्यापन। 

पारिवारिक मुखिया का विवरण दर्ज करने के बाद अगले चरण में भाषा का चयन करना होगा , अपनी पसंदीदा भाषा यानी पके राज्य में जो भाषा बोली जाती है या आप जिस भाषा को बोलते समझते लिखते है उसका चयन करें।  
भाषा का चयन सावधानीपूर्वक करें ताकि बाद में बदलना नहीं जा सकता है। 

OTP सत्यापन करना होगा। 

चौथा चरण - निवास स्थान का विवरण प्रदान करना। 

भाषा का चयन करने व् OTP सत्यापन के बाद अगले चरण में निवास स्थान का विवरण सही व् स्पष्ट दर्ज करें। स्थान सम्बन्धी विवरण दर्ज करने के लिए अपना जिला और अपना पिनकोड दर्ज करें। इसके बाद अपने गाँव / नगर , स्थानीय क्षेत्र, निकटम पेहचान चिन्ह ( लैंडमार्क ) का नाम दर्ज करें। 

यह सब दर्ज करने के बाद खोज पर क्लिक करे। 

पांचवा चरण - मानचित्र पर अपना स्थान चिन्हांकन करें। 

मानचित्र पर अपने स्थान को चिन्हित करने के लिए मानचित्र पर दिए गए लाल मार्कर पर क्लिक कर अपने स्थान पर सटीक रखे ताकि आपके आवसीय भवन का सही स्थान चिन्हित किया जा सके।  इसका मुख्य उद्देश्य प्रगणक द्वारा धृ धृ सतयापन हेतु स्व गणना से सम्बंधित मकनसूचीकरण बी;ब्लॉक से आवंटित करने में सहायक हो। 

यह सब करने के बाद सेव करके अगले चरण की ओर बढे। 

छटवा चरण - प्रश्नवाली को पूरा करे। 

मानचित्र पर अपने स्थान को चिन्हित करने के बाद मकनसूचीकरण एवं मकानों की गणना से सम्बंधित पूछे गए सभी प्रश्नो के जवाब सही व्  स्पष्ट दर्ज करें। 
यह वही सवाल है जो प्रगणक द्वारा किये जायेंगे :-
  1. भवन संख्या,
  2. जनगणना मकान संख्या,
  3. जनगणना मकान का उपयोग,
  4. परिवार क्रमांक जैसे कुछ जानकारी प्रगणक द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अलग से दर्ज की जाएगी। 
सातवां चरण - दर्ज किये गए विवरण को जांचे। 

आपके द्वारा जो विवरण प्रारम्भ से लेकर अभी तक दर्ज किया गया पुनः अच्छे से जांचे ताकि कोई गलती न हो। 

आठवां चरण - अंतिम प्रस्तुतिकरण / फाइनल सबमिट। 

स्व गणना प्रपत्र में दर्ज सभी विवरण की पुनः जाँच  के बाद पुष्टि करें और सबमिट करें पर क्लिक कर फॉर्म को दाखिल करें। 

इसके बाद आपके ओर से किसी भी प्रकार की गलती सुधारी नहीं जा सकती है, जो भी सुधारने की आवश्यकता होगी वह प्रगणक द्वारा ही की जाएगी वो भी जो आवश्यक है। 

 SEID संख्या। 

स्व गणना प्रपत्र सफलतापूर्वक दाखिल होने के बाद स्क्रीन पर , दर्ज किये गए मोबाइल नंबर ईमेल आईडी पर 11 संख्यों का SEID नंबर मिलेगा।   
  
नवां चरण - क्षेत्रीय सतयापन। 

स्वगणना प्रपत्र दाखिल करने के बाद प्रगणक द्वारा द्वारा घर घर भ्रमण कर सतयापन किया जायेगा। जब प्रगणक ए तो SEID संख्या प्रदान करें। 

प्रगणक SEID का मिलान करेगा। 
  1. SEID प्रगणक के मोबाइल में उपलब्ध किसी भी SEID से मेल खाता है, तो आपका स्व गणना डाटा सतयापित कर स्वीकार  एवं प्रस्तुत कर दिया जायेगा। 
  2. यदि SEID का मिलान नहीं होता है , तो प्रगणक आपके परिवार की जानकारी पुनः एकत्र करेगा। 


No comments:

lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.