नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि "LPG PNG और CNG क्या है ?" एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी ये तीनो ही अलग अलग रूप से उपयोग में आने वाली अत्यधिक ज्वलनशील हायड्रोकार्बोन गैस है, लेकिन इन तीनो गैस की जो संरचना , भण्डारण और सुरक्षा संचालन में काफी भिन्नता है। इन तीनो गैस का नाम, उपयोगिता और आपूर्ति के तरीके में भिन्नता होती है।
खाना पकाना के लिए उपयोग में लाइ जाने वाली गैस जो की एलपीजी , जिसका गैस सिलेंडर के माध्यम से उपयोग करते है और पीएनजी जो कि पाइप लाइन कनेक्शन के जरिये पूर्ति की जाती है पूरी सुरक्षा मानकों के साथ। सीएनजी जो की उन मोटर यान में ईंधन के रूप में उपयोग में लाई जाती है , जो कि सीएनजी क्षमता पर होती है।
LPG, PNG और CNG इन नामों को पढ़कर कई सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि :-
- LPG , PNG और CNG क्या है ?
- LPG PNG और CNG का उपयोग ?
- LPG PNG और CNG के लाभ और हानि क्या है ?
- LPG PNG और CNG से बचाव के तरीके ?
इन सभी को विस्तार से जानते है।
1. LPG क्या है ?
LPG जिसका पूरा नाम अंग्रेजी में Liquidfied petroleum gass और हिंदी में द्रवित पेट्रोलियम गैस है। यह एक जवलनशील हायड्रोकार्बोन ईंधन है जिसका निर्माण मुख्य रुप से प्रोपेन और ब्यूटेन से होता है जो कि दोनों ही जवलनशील हाइड्रोकार्बन गैस है। एलपीजी गैस जिसको मध्यम दबाव में तरल रूप में संग्रहित यानी स्टोर किया जाता है।
एलपीजी का उत्पादन मुख्य तीन प्रकार से किया जाता है :-
- प्राकृतिक गैस से ।
- कच्चे तेल से।
- नवनीकरण स्त्रोत से।
एलपीजी मुख्य तीन प्रकार की होती है :-
- प्रोपेन एलपीजी।
- ब्यूटेन एलपीजी।
- मिश्रित एलपीजी।
2.LPG का उपयोग ?
सरल शब्दों में एलपीजी जिसे सिलेंडर गैस के नाम से भी जाना जाता है , जिसका उपयोग एक ऊर्जा के स्त्रोत के रूप में घरेलु व्खा वाणिज्य रूप से खाना पकाने में, गर्म करने में और रोशनी के लिए होता है।
- घरेलु उपयोग - खाना पकाना, गर्म करना।
- वाणिजियक उपयोग- होटल, रेस्तरां, रिसॉर्ट्स में खाना पकाना गर्म करना, कांच निर्माण, धातु की ढलाई, अन्य।
- परिवहन उपयोग - ईंधन के रूप में।
- कृषिक उपयोग - फसलों को सुखाने, ग्रीनहॉउस हीटिंग।
3. LPG के लाभ क्या है ?
एलपीजी गैस के प्रमुख लाभ है कि यह गैस धुवा रहित गैस, खाना पकाना, ऊर्जा के स्त्रोत, उच्च उष्मीय मान और आसानी से ले जाने योग्, पर्यावरण के अनुकूल है। एलपीजी गैस के लाभ निम्न है जैसे कि :-
- एलपीजी के धुवां रहित होने के कारण पर्यावरण के अनुकूल है और साथ साथ स्वास्थ्य सम्बंधित विशेषता स्वास सम्बन्धी रोगो का खतरा काम होता है।
- गैस स्टोव में खाना पकाने , गरम करने में तेजी और इसकी आंच को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
- एलपीजी गैस जिसे सिलेंडर के माध्यम से घरो तक आसानी से पहुँचाया जाता है।
- एलपीजी गैस जो कि सरकार द्वारा सस्ती ऊर्जा और सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त में महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ प्रदान किया गया है , जिसमे सब्सिडी का भी लाभ प्राप्त होता है।
- एलपीजी गैस सुरक्षा की नजर से रिसाव की पहचान के लिए इसमें गंध डाली जाती है कि यदि रिसाव हो रहा है , तो एक अलग गंध आती है , जो सजग करती है कि सुरक्षा के उपाय अपनाएं जाये।
4. LPG गैस के हानि क्या है ?
जहाँ प्रत्येक चीज के लाभ है वहां उसके हानि का भी होना होता है जैसे कि :-
- एलपीजी गैस का सीधा रिसाव व्यत्कि के संपर्क में आने से या लबें समय तक इसके गैस व्आं च के संपर्क में रहने से स्वास सम्बन्धी, ह्रदय सम्बन्धी बिमारिओं का खतरा बढ़ जाता है।
- एलपीजी गैस का स्वास में अत्यधिक मात्रा में प्रवेश करने पर चक्कर आना, उलटी होना, आवाज का लड़खड़ाना, बेहोशी आना अन्य दिक्कत हो सकती है।
- एलपीजी गैस का अत्यधिक समय तक त्वचा के संपर्क में आने से जलन का खतरा बढ़ सकता है।
- एलपीजी गैस का आँखों में पड़ने पर आँखों की रोशनी पर गंभीर असर डाल सकती है।
5. LPG गैस से बचाव के उपाय ?
एलपीजी गैस से बचाव के निम्न उपाय अपनाए जा सकते है :-
- खाना बनाते समय वायु संचार यानी रसोई घर की खिड़की दरजवाजा खुला रखे।
- एलपीजी गैस के रिसाव आने पर तुरंत गैस सिलेंडर का रेगुलेटर से गैस बंद कर दें।
- गैस सिलेंडर के आस पास अग्निशमन यंत्र जरूर रखें।
1. PNG गैस क्या है ?
PNG जिसका पूरा नाम पाइप्ड नेचुरल गैस है। जो कि प्राकृतिक गैस मुख्य रूप से मीथेन है। मीथेन में कार्बन और हाइड्रोजन का अनुपात कम होने के कारण यह पूर्ण से जल जाती है, जो कि PNG पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है। PNG गैस का मुख्य स्त्रोत तेल और गैस के कुओं से है , जो कि कार्बन स्टील, पॉलीइथिलीन पाइप लाइन, गैल्वनाइज्ड आयरन जैसे पाइपों के माध्यम से घरों, होटल, रेस्तरां और अन्य क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती है।
2. PNG गैस का उपयोग क्या है ?
PNG गैस जो कि प्राकृतिक गैस मुख्य रूप से मीथेन है , जिसकी आपूर्ति पाइप लाइन के माध्यम से होती है , लाभ निम्न है :-
- घरेलु उपयोग - खाना पकाना, गर्म करना।
- वाणिजियक उपयोग - होटल, रेस्तरां, कैफ़े, हॉस्पिटल कैंटीन, मेस बड़े पैमाने पर भोजन की आपूर्ति करना।
- औद्योगिक उपयोग - फैक्ट्री, कारखानों में उबलन और गरमाहट के लिए, कांच उद्योग।
- रसायन, खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग उत्पाद, विद्युत उत्पाद, बॉयलर , धार्मिक फ्लूइड हीटर, फर्नेस, कूलिंग एब्ज़ोर्प्शन चिलर।
- गैस इंजन, टरबाइन।
3. PNG गैस के लाभ क्या है ?
PNG जिसकी आपूर्ति पाइप लाइन कनेक्शन के माध्यम से की जाती है , जिसके निम्न लाभ है :-
4. PNG गैस के हानि क्या है ?
5. PNG गैस से बचाव के उपाय क्या है ?



No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।