lawyerguruji

फेक फेसबुक आईडी को रिपोर्ट कर बंद कैसे करें how to report fake facebook id

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " फेक फेसबुक आईडी को रिपोर्ट कर कैसे बंद करवाएँ ? अक्सर कई लोगो को फेक फेसबुक आईडी का शिकार होना पड़ता है, फेक फेसबुक आईडी के कारण कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ये मुसीबत आर्थिक, मानसिक और शीरीरिक हो सकती है। 
 
जिस व्यक्ति का नाम , फोटो फेक फेसबुक को बनाए जाने के लिए किया जाता है,  उस व्यक्ति को सामाजिक और कानूनी दिक्कतों का सामना तब तक करना पड़ता है , जब ये फेक फेसबुक आईडी बनाये जाने वाले का पता चलता या फेस फेसबुक अकाउंट डिलीट हो जाये। 


फेक फेसबुक आईडी को रिपोर्ट कर कैसे बंद करवाएँ ? how to report fake facebook id


फेक फेसबुक आईडी को डिलीट कैसे करें। 

जिस व्यक्ति के नाम पर फेक फेसबुक आईडी बनाई जाती है, जब उसके ज्ञान में आता है कि ऐसा है , तो वह उस फेक फेसबुक आईडी को डिलीट करवाने के लिए उपाय ढूंढता है। 

अगर ऐसा आपके साथ या आपके किसी जानने वाले के साथ भी होता तो आपके कही और जाने की जरुरत नहीं है ,उस फेक फेसबुक आईडी को डिलीट करवाने के आपको स्वयं उस फेक फसेबूक आईडी को रिपोर्ट करना होगा।  
पहला चरण - फेक फेसबुक आईडी को ओपन करों। 

जब आपको यह मालूम चल जाये की आपके नाम पर , आपकी फोटो का उपयोग कर किसी अनजान व्यक्ति ने फेसबुक प्लेटफार्म पर फेक आईडी बनाई है , तो सबसे पहले उस आईडी को अपने फेसबुक अकाउंट से सर्च कर ओपन करें। 

दूसरा चरण -  3 डॉट पर क्लिक करें। 

जब आपके द्वारा वह आईडी सर्च करने पर मिल जाये जो कि आपके नाम और फोटो का उपयोग कर किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा बनाई गयी है  तो उस ऐसी को क्लिक करें और राइट साइड सबसे ऊपर कोने पाए दिखाई दे रहे 3 डॉट्स पर क्लिक करें। यहाँ पर आपके सामने कई विकल्प आएंगे उनमे से आपको रिपोर्ट प्रोफाइल (report profile ) पर क्लिक करना होगा। 

तीसरा चरण -  रिपोर्ट प्रोफाइल ( report profile )

जब आपके द्वारा रिपोर्ट प्रोफाइल पर क्लिक किया जायेगा तो पूछा जायेगा कि किस लिए आपके द्वारा इस प्रोफाइल को रिपोर्ट किया जा रहा है। 

यहाँ आपको कई विकल्प दिखाई देंगे उनमें से आपको fake profile पर क्लिक करके अगले चरण की ओर बढ़ना है। 

चौथा चरण - फेक प्रोफाइल ( fake profile )

फेक प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लिख कर आएगा कि कौन और क्या होने का दिखावा कर रहा है।  इसमें कई विकल्प आएंगे उनमें आपको अपने अनुसार चुनना है। 

जैसे कि :-
  1. मैं। 
  2. मित्र। 
  3. एक सेलिब्रिटी या सार्वजनिक व्यक्ति। 
  4. एक व्यवसाय। 
  5. वास्तविक व्यक्ति नहीं है। 
पांचवा चरण - सबमिट रिपोर्ट। 

फेक प्रोफाइल पर क्लिक दिए गए विकल्प को चुनने के बाद अगला चरण सबमिट रिपोर्ट है , यहाँ निचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपनी रिपोर्ट सबमिट कर सकेंगे। 




No comments:

lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.