lawyerguruji

मुख्यमंत्री (CM ) को पत्र कैसे लिखे ?

नमस्कार मित्रों 

आज के इस लेख में जानेंगे कि "मुख्यमंत्री (CM ) को पात्र कैसे लिखे ?" अक्सर जनता को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ जाता है, जिसके समाधान के लिए जनता को राज्य में मुख्य मंत्री को पत्र लिखना आवश्यक पड़ जाता है। ऐसे में जनता को अपने राज्य के मुख्य मंत्री से पूरी उम्मीद होती है कि कोई और सुने न सुने पर हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी समस्या को जरूर सुनेंगे। 

मुख्यमंत्री (CM ) को पत्र कैसे लिखे ?


 मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखे ?

मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखे , इसको हम इस प्रारूप की मदद से लिख सकते है , प्रार्थी को समस्या अपने समस्या के आधार पर लिखनी होगी। 

माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र कैसे लिखे उससे पहले यह जान ले क्या क्या कैसे लिखना होता है -

  1. दिनांक ,
  2. राज्य के मुख्य मंत्री का नाम,
  3. मुख्यमंत्री कार्यालय का पता ,
  4. विषय - समस्या जिसे आप पीड़ित है,
  5. प्रार्थी अपना नाम , पिता का नाम, उम्र , निवास स्थान,
  6. समस्या का विवरण स्पष्ट व् उचित ,
  7. समस्या की प्रकृति,
  8. समस्या जन साधारण से सम्बंधित / सरकारी विभाग,

माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखने का प्रारूप।  

दिनांक :-

सेवा में,

माननीय मुख्यमंत्री,

(राज्य का नाम ) सरकार ,

(मुख्यमंत्री कार्यालय का पता )  . 

विषय - ( यहाँ पर प्रार्थी अपने विषय का शीर्षक लिखेगा यानी जो समस्या के बाबत पत्र लिख रहा है )

महोदय / महोदया ,

सविनय निवेदन है कि मैं / पार्थी ( आप यहाँ पर अपना पूरा नाम , पिता का नाम और उम्र लिखेंगे ) निवासी ( अपना स्थायी पता ) हूँ। प्रार्थी इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान ( समस्या का शीर्षक लिखे ) कि समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ / चाहती हु।  जिससे हमे ( समस्या का शीर्षक ) काफी दिनों से सामना करना पड़ रहा है।

( प्रार्थी अपनी समस्या का पूर्ण व् स्पष्ट रूप से वर्णन लिखे , समस्या उत्पन्न होने से लेकर वर्तमान स्थिति तक )

उपरोक्त समस्या के सम्बन्ध में ( समस्या जिस अधिकारी या विभाग को प्रेषित की गयी थी उसका नाम , कार्यालय का पता  लिखे ) सम्बंधित अधिकारी को उचित समय पर अवगत कराया गया , परन्तु अधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में कोई उचित कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी है। 

अतः , आपसे निवेदन है कि आप हमारी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की कृपा करें। 

प्रार्थी / भवदीय

(हस्ताक्षर ) 

नाम :-                     

पता :-                     

फ़ोन नंबर :-            


              


No comments:

lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.