नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे की " कोई लड़का किसी लड़की का पीछा करने पर सजा क्या होगी ?" अक्सर जान भी कोई लड़की / महिला अपने घर से किसी कार्य के लिए निकलती है या कोई कार्य करके के घर को आ रही होती है , तो उसके साथ यह किसी लड़के द्वारा पीछा करना या संपर्क करने की की घटना घटती है , ऐसे में लड़की / महिला द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की जाती या बार बार इंकार करने पर भी लड़के द्वारा नहीं माना जाता , तो ऐसे में वह लड़की / महिला कहाँ शिकायत करे , और उस ;लड़के क्या सजा होगी ?
कोई लड़का किसी लड़की का पीछा करता है तो क्या करें ?
जहाँ कोई लड़की / महिला किसी कार्य के लिए घर से बहार जाती है या घर को आती है जैसे कि स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, मार्किट या अन्य कार्यों के उद्देश्य से , ऐसे में आने जाने के दौरान किसी लड़के के द्वारा लड़की / महिला का पीछा किया जाता है , या उसे स्पर्श करता है या स्पर्श करने की कोसिस करता है , ऐसे लड़के के द्वारा किये गए इन कृत्य पर लड़की इंकार करती है , मना करती है , फिर भी ;लड़का बार बार मना किये जाने के बाद भी नहीं मानता तो , लड़की / महिला को बिना देरी किये अपने नजदीकी महिला थाने में ऐसे लड़के के इस कार्य के खिलाफ महिला पुलिस अधिकारी को सुचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज करा सकती है।
कोई लड़का किसी लड़की का पीछा करे तो सजा क्या होगी ?
भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 78 उपधारा 1 के तहत जहाँ कोई पुरुष किसी महिला से व्यक्तिगत रूप से बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए भौतिक रूप से पीछा करता है , स्पर्श करता है या स्पर्श करने की कोसिस करता है, ऐसे में उस महिला द्वारा स्पष्ट रूप से मना करने के बाद भी बार बार पीछा करता है , स्पर्श करता है या स्पर्श करने की कोसिस करता है ,तो वह पुरुष पीछा करने का अपराध करता है , ऐसे अपराध के लिए दण्ड का प्रावधान है।
दण्ड :-
- प्रथम बार दोषसिद्धि की दशा में दोषी व्यक्ति को 3 वर्ष तक कारावास की सजा और जुर्माने से दण्डित किया जायेगा।
- दूसरी बार या लगातार दोषसिद्धि की दशा में दोषी व्यक्ति को 5 वर्ष तक कारावास की सजा से और जुर्माने से दण्डित किया जायेगा।
No comments:
lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।