lawyerguruji

भारतीय संविधान के स्त्रोत क्या है source of indian constitution

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों ,

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " भारतीय संविधान के स्त्रोत क्या है " (source of indian constitution ) भारतीय संविधान जो कि विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है , जिसमे 395 अनुच्छेद 22 भाग 8 अनुसूचियां है।  आखिर भारतीय संविधान के स्त्रोत क्या है , भारतीय संविधान जो बना , जो इसमें अनुच्छेद है वो कहाँ से आये। भारतीय संविधान की संरचना के स्त्रोत क्या है ?


एक नजर संविधान की संरचना पर।  
  1. भारतीय संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है।  1946 में संविधान सभा का गठन किया गया जिसके द्वारा भारतीय संविधान का निर्माण हुआ। इस संविधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। 
  2. 29 अगस्त 1947 में संविधान सभा में भारत के स्थायी संविधान का मसौदा तैययर करने के लिए प्रारूप समिति का गठन करने का प्रस्ताव रखा गया जिसके अनुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन हुआ। 
  3. इस प्रारूप समिति के द्वारा भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिनों का कुल समय लगा। 
  4. इस तैयार संविधान के प्रारूप में कई विचार -विमर्श किया गया और कुछ संशोधन इसके पश्चात संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 पारित घोषित किया गया जो कि यह तिथि संविधान के अंगीकृत तिथि के नाम से जनि जाती है। 
  5. भारतीय संविधान के कुछ प्रावधान 26 नवंबर 1949 में लागु हुए और अधिकांश भाग 26 जनवरी 1950 में लागु हुए। 
  6. इसके लागु होते ही भारत एक संप्रभु गैन राजय बना गया। 
भारतीय संविधान के स्त्रोत क्या है source of indian constitution

भारतीय संविधान के स्त्रोत क्या है ?

भारतीय संविधान का स्त्रोत  भारत सरकार अधिनियम 1935 और दुनिया भर के विभिन्न देशों के संविधान शामिल है ;-
1. भारत सरकार अधिनियम 1935 
  1. संघीय योजना। 
  2. राजयपाल का कार्यकाल। 
  3. न्यायपालिका। 
  4. लोक सेवा आयोग। 
  5. आपात्कालीन प्रावधान 
  6. प्रशासनिक विवरण। 
2. ब्रिटिश संविधान से -
  1. विधि का शासन। 
  2. एकल नागरिकता। 
  3. संसदीय विशेषाधिकार। 
  4. संसदीय प्रणाली। 
  5. विधि निर्माण की प्रक्रिया। 
  6. CAG के पद का प्रावधान। 
  7. मंत्रिमंडल प्रणाली। 
  8. राष्ट्पति की क्षमादान की शक्ति। 
3. आयरलैण्ड के संविधान से 
  1. राज्य सभा में सस्दयों का मनोनयन। 
  2. राज्य के निति निदेशक तत्व। 
  3. राष्ट्रपति का निर्वाचन मण्डल। 

4. अमेरिका के संविधान से 
  1. मूल अधिकार। 
  2. वित्तीय आपात। 
  3. उपराष्ट्रपति का पद। 
  4. राष्ट्रपति पर महाभियोग। 
  5. उद्देशिका का विचार। 
  6. स्वतंत्र न्यायपालिका। 
  7. न्यायिक पुनर्विलोकन। 
  8. उच्चतम एवं उच्च न्यायाधीशों को हटाने की प्रक्रिया। 

5. जापान के संविधान से 
  1. अनुच्छेद 21 में वर्णित विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया। 

6. कनाडा के संविधान से 
  1. सशक्त केंद्र। 
  2. संघीय प्रणाली। 
  3. अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना। 
  4. केंद्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति 
  5. राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के विचारणार्थ विधेयक सुरक्षित रखना। 
  6. राष्ट्रपति का उच्चतम न्यायालय से परामार्श का अधिकार। 

7. ऑस्ट्रेलिया के संविधान से 1901 
  1. संसद का संयुक्त अधिवेशन। 
  2. शक्तियों का विभाजन। 
  3. केंद्र राज्य सम्बन्ध 
  4. प्रस्तावना की भाषा। 
  5. समवर्ती सूचि। 

8. दक्षिण अफ्रीका के संविधान से 
  1. संविधान संशोधन की पद्धति। 
  2. राजयसभा के सदस्यों का निर्वाचन। 

9. सोवियत संघ ( रूस ) के संविधान से 
  1. मूल कर्तव्य। 
  2. प्रस्तावना में वर्णित सामाजिक , आर्थिक , राजनितिक न्याय का आदर्श। 

10. फ्रांस के संविधान से 
  1. गणतंत्रात्मक शासन प्रणाली। 

11. जर्मनी के संविधान से 1933 
  1. आपात उपबंध। 


No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.