नमस्कार मित्रों ,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " चैरिटी स्कैम क्या है और इस चैरिटी स्कैम से कैसे बचे ? " चैरिटी यानी एक ऐसा धर्मार्थ कार्य जो की समाज में उपस्थित ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति /व्यक्तियों की मदद करना जिनको मदद की जरुरत है। चैरिटेबल ट्रस्ट समाज में असहायों की मदद के लिए फण्ड मांग समाज में हुई मौजूद उन व्यक्तिओं से करता हैं जो दान देने के इच्छुक है या सरकार से फण्ड के लिए प्रार्थना करता है।
देश में बढ़ते स्कैम के कई मामलों में एक चैरिटी स्कैम भी है। साइबर अपराधियों के द्वारा लोगो को चैरिटी के नाम ठगना। अब ये साइबर अपराधी कैसे ठगते है ? और इनसे कैसे बचा जाये ?
सबसे पहले हम इसे जाने
चैरिटी क्या होती है ?
चैरिटी एक ऐसा धर्मार्थ कार्य जो कि समाज में जरुरतमंद लोगो की कई तरह से कल्याण करने का कार्य करती है जैसे कि :-
- वित्तीय सहायता ,
- शैक्षिक सहायता।
- चिकित्सा सहायता।
- शरणार्थियों की सहायता।
- अनाथों की सहायता।
- दिव्यांगजनों की सहायता।
- युद्धपीड़ितों की सहायता।
- एड्स तथा अन्य घातक रोगों से पीड़ित लोगो की सहायता।
चैरिटी स्कैम क्या है ?
चैरिटी स्कैम साइबर अपराधियों द्वारा करने वाला एक ऐसा स्कैम है जिसमे ये साइबर अपराधी समाज में लोगो की उदारता का लाभ उठाते समाज में लोगो को कई तरह से ठगते है जैसे कि :-
- फोन करके,
- सोशयल मीडिया अकाउंट पर सन्देश भेज कर या लिंक भेज कर ,
- ईमेल पर मेल भेज कर,
- फेक वेबसाइट के माध्यम से,
- अन्य तरीकों से ,
चैरिटी स्कैम से कैसे बचा जाये ?
चैरिटी स्कैम से बचने के लिए हमे जागरूक, सतर्क सावधानीपूर्वक दान देने का फैसला लेना चाहिए। हमे चैरिटी के नाम पर कोई भी धनराशि का दान या कोई भी योगदान देने से पहले दान या योगदान का सत्यापन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जैसे कि :-
- चैरिटी का नाम ,
- ऑनलाइन चैरिटी के बारे में खोजबीन करना,
- चैरिटी की ऑफिसियल / आधिकारिक वेबसाइट की जाँच करें।
- चैरिटी ट्रस्ट का पंजीकरण संख्या।
- चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , कोषाध्यक्ष और सदस्यों की जानकारी।
- ट्रस्ट के बारे मे सामाजिक स्तर से जानकारी प्राप्त करना।
- अन्य जागरूकता जो आपको स्कैम से बचाएँ।
.png)


No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।