lawyerguruji

LLB LLM पूरा करने के बाद छात्रों के लिए नौकरी के अवसर - LLB LLM डिग्री के बाद कैरियर विकल्प

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,
 आज के इस में आप सभी को "LLB डिग्री के बाद कैरियर विकल्प" व् "LLB पूरा करने के बाद छात्रों के लिए नौकरी के अवसर  के बारे में बताने जा रहा हु। 

आप में से ही कई लॉ के छात्र होंगे जिन्होंने अभी हाल ही में लॉ की पढाई पूरी कर ली होगी या अभी कर रहे है। लास्ट समेस्टर तक आते-आते सभी आगे की सोचने लग जाते है कि लॉ से सम्बंधित किस क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन करे। नौकरी को लेकर सभी को चिंता रहती है, लॉ पूरा करने के बाद आपको नौकरी के लिए कई विकल्प मिलते है।
Various Career / job Options after LLB LLM

! LLB डिग्री के बाद कैरियर विकल्प !

एलएलबी की पढाई पास कर डिग्री प्राप्त करने के बाद आप में से ही कई लोग आगे की शिक्षा के लिए एल एल एम की पढाई के लिए प्रवेश लेते है और कुछ नौकरी के लिए सोचने लग जाते है, उसके लिए न्यायिक परीक्षा जैसी अन्य परीक्षाओं की तैयारी में लग जाते है। 
  1. न्यायपालिका।  
  2. न्यायालय। 
  3. सरकारी विभाग।
  4. अधिवक्ता।
  5. डिफेन्स सर्विसेज।   
  6. शिक्षण क्षेत्र। 
  7. मल्टीनेशनल कंपनी।  
  8. बैंक। 
इन सभी को विस्तार से जान ले। 

1.न्यायपालिका :- (जज )

एलएलबी पास कर डिग्री प्राप्त करने के बाद आप में से बहुत लोगो की  ख्वाइश जज बनने की होती है, भारत में न्यायपालिका प्रणाली कॉमन लॉ पर आधारित है, जिसमे न्यायाधीश अपने फैसलों, निर्णय आदेशों से समाज में कानून का विकास किया करते है। 
भारत में कई स्तर व् कई प्रकार के न्यायालय है जैसे कि :-
  1. सर्वोच्च न्यायालय।
  2. उच्च न्यायालय। 
  3. जिला न्यायालय। 
  4. लोक अदालत। 
  5. उपभोक्ता न्यायालय। 
जज बनने के लिए लॉ छात्रों के पास दो विकल्प है, :-

  1. पहला लॉ पूरा करने के बाद न्यायिक परीक्षा पास कर जिसे PCSJ  के नाम से जाना जाता है। 
  2. या 7 साल का अधिवक्ता अनुभव प्राप्त कर उच्च न्यायिक परीक्षा पास कर जिसे HJS के नाम से जाना जाता है। 

2. न्यायालय :-

एलएलबी पास कर छात्रों के पास सर्व्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय व् जिला न्यायालय में नौकरी के कई विकल्प मिल है जैसे कि :-
  1. कनिष्ठ न्यायिक सहायक। (junior judicial assistant )
  2. सहायक न्यायालय सचिव। (Assistant court secretory )
  3. सहायक अभियोजन  (assistant prosecutor officer )
  4. क्लर्क। 
  5. अन्य लॉ सम्बंधित पद। 

3.  सरकारी विभाग :-

एलएलबी पास कर आप में से ही कई छात्रों की रुचि सरकारी विभाग में विधिक क्षेत्र में जाने की होती है, उसके लिए आपको उन विभाग के लिए आवेदन करना होता है। सरकारी विभाग में लॉ छात्रों के पास कई विकल्प होते है कि सॉलिसिटर जनरल या पब्लिक प्रासीक्यूटर के रूप में सरकारी विभाग  मंत्रालय को सेवा प्रदान कर सकते है। 
सरकारी विभाग में लॉ से सम्बंधित नौकरी कि :-
  1. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में उप विधिक प्रबंधक।  
  2. मॉल एवं सेवा कर नेटवर्क में कानूनी सलाहकार। 
  3. कानून और न्याय मंत्रालय में सलाहकार। 
  4. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में विधिक अधिकारी। 
  5. इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में महाप्रबंधक। 
  6. केंद्रीय प्रदुषण नियन्त्र बोर्ड (वरिष्ठ विधि अधिकारी )
  7. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (लीगल जनरल मैनेजर , लीगल चीफ जनरल मैनेजर )
  8. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (लीगल अफसर )
  9. नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (लीगल अफसर )
  10. आयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (assistant legal adviser )
  11. इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड। (लीगल अफसर, )
  12. पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ कानूनी अधिकारी। 
  13. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड। 
  14. कोल् इंडिया लिमिटेड। 
  15. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया।
  16. भारतीय रेलवे। 
  17. सरकारी अधिवक्ता। 
  18. लीगल एडवाइजर। 
  19. अन्य सरकारी विधिक विभाग। 

4. अधिवक्ता :-

एलएलबी पास कर पास कर आप में से ही कई लोग अधिवक्ता के रूप में न्यायालय परिसर में कार्य करना चाहते है। उसके लिए आपको अपने राज्य के विधिक परिषद् में अधिवक्ता पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा, पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाने पर आपको 2 साल की वैध्यता के साथ अस्थायी प्रमाण पत्र मिलता है। पंजीकरण के 2 वर्षों के भीतर आपको आल इंडिया बार परीक्षा देनी होगी, इस परीक्षा में पास हो जाने पर आपको स्थायी प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा। यह प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण होगा कि आप एक पंजीकृत अधिवक्ता है और न्यायालय में अधिवक्ता के रूप कार्य  कर सकते है। 
अधिवक्ता क्षेत्र में आपके पास कई विकल्प है :-
  1. फौजदारी। 
  2. सिविल। 
  3. पारिवारिक।
  4. बीमा।  
  5. बैंक। 
  6. सपथ आयुक्त। (oath commissioner )

5.  डिफेन्स सर्विसेज (भारतीय सेना ) 

LLB , LLM  पास कर आप में से ही कई लोग देश की सेवा करने की भी इच्छा रखते होंगे, तो ऐसी इच्छा रखने वालो के पास भारतीय सेना ज्वाइन करने का एक सुनेहरा अवसर है। भारतीय सेना में भी अधिवक्ताओं की आवश्यकता होती, इन अधिवक्तओं को जज एडवोकेट जनरल के नाम से जाना जाता है। भारतीय सेना जज एडवोकेट जनरल की भर्ती के लिए SSB INTERVIEW है। इस भर्ती के आवेदन लिए भारतीय सेना द्वारा योग्यताओं निर्धारित की गयी है। 
भारतीय सेना में लॉ से सम्बंधित नौकरी  :-
  1. इंडियन आर्मी। 
  2. इंडियन नेवी। 

6. शिक्षण क्षेत्र :-

LLB, LLM  पास करने के बाद आप में से ही कई लोग अध्यापक बन विश्विद्यालयों में पढ़ाना भी चाहते होंगे, तो इसके लिए आपको किसी एक विशेष विषय पीएचडी करनी होगी। यह विषय क्रिमिनल, सिविल , टैक्स , फॅमिली, साइबर लॉ, बैंक लॉ, कंपनी लॉ, संविधान अन्य कानूनी विषयों हो सकते है। 
शिक्षण संस्था में नौकरी -
  1. शिक्षक। 
  2. प्रोफेसर। 
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर। 
  4. लेक्चरर। 
  5. असिस्टेंट लिट्ररेर। 
  6. ऑफिस क्लर्क। 
  7. लॉ फैकल्टी। 
  8. लॉ डिपार्टमेंट। 

7. कंपनी / मल्टीनेशनल कंपनी :-

LLB , LLM पास करने के बाद आप में से ही कई लोग देश की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने की इच्छा रखते होंगे, तो मल्टीनेशनल कंपनी लॉ क्षेत्र से सम्बंधित पदों की नियुक्ति के लिए आवेदन जारी करती है। मल्टीनेशनल कंपनी में लॉ से सम्बंधित नौकरी जैसे कि :-
  1. कानूनी विशेषज्ञ। (legal specialist)
  2. पेटेंट पोर्टफोलियो विशेषज्ञ (Patent specialist )
  3. कॉपीराइट। 
  4. ट्रेडमार्क। 
  5. लीगल एडवाइजर। 

8. बैंक :-

 LLB, LLM  पास करने के बाद आप में से ही कई लोग सरकारी या निजी बैंक में नौकरी करना चाहते है, अब बैंक में नौकरी कौन नहीं करना चाहेगा। बैंक लॉ से सम्बंधित पदों की नियुक्ति के लिए आवेदन जारी करती है, ऐसा इसलिए कि बैंक को भी अपने कार्यों से संबंधित विधिक सलाह की आवश्यकता होती है। बैंक में ऐसे कई कार्य है जिसमे अधिवक्ता की सलाह के बिना कोई काम आगे नहीं बढ़ सकता। 
लॉ से सम्बंधित बैंक में नौकरी जैसे की :-
  1. लीगल मैनेजर। 
  2. डिप्टी लीगल मैनेजर
  3. लीगल एडवाइजर।  

9. बीमा कंपनी :-

LLB , LLM पास करने के बाद आपको बीमा कंपनी में भी नौकरी करने का अवसर व् विकल्प रहता है, क्योकि बिमा दावा का सेटलमेंट करने के लिए बिमा कंपनी को अधिवक्ता आवश्यकता पड़ती है, यह आवश्यकता तब पड़ती जब बीमा कम्पनी के ऊपर मुकदमा दायर किया जाता है। प्रत्येक बीमा कंपनी बीमा से सम्बंधित विधिक सलाह एवं विधिक कार्यों के लिए अधिवक्ता नियुक्ति आवेदन जारी करती है। 
लॉ से सम्बंधित बीमा कंपनी में नौकरी :-
  1. विधिक सहायक प्रशासनिक अधिकारी। (Assistant administrative officer )

  2. लीगल मैनेजर। 
  3. क्लेम मैनेजर। 
  4. लीगल एडवाइजर। 

3 comments:

  1. मैं भी यही पढ़ाई करना चाहता हूं और मेरा सपना है कि मैं एक बैंक मैनेजर बन सकूं यही मेरी ख्वाहिश है यही मेरी जिंदगी की सबसे अहम बात है और मैं अपने घर वालों को यही बताता हूं कि मेरी नौकरी बैंक मैनेजर में ही लगे चाहे मुझको कितनी भी पढ़ाई क्यों ना करनी पड़े थैंक यू वेरी मच

    ReplyDelete
  2. Sir me ba llb kar rha hoo iske sath me job krne ka ichhuk hoo sir plzz mujhe btaye me kahan job kat skta hoo plzz ans me sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. एलएलबी क्यो कर रहे हो ?

      Delete

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.