lawyerguruji

नए COP/ certificate of practice के लिए 6 माह की इंटर्नशिप अनिवार्य है ?

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,
  
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " नए COP/ certificate of practice के लिए 6 माह की इंटर्नशिप अनिवार्य है ?  बार 1 नवंबर 2026, से उत्तर प्रदेश बार कॉउंसिल में नामांकित अधिवक्ता AIBE पास करके COP के लिए आवेदन करने से पहले 6 महीने की लॉ इंटर्नशिप करना अनिवार्य है, इसके बाद ही COP के लिए आवेदन कर पाएंगे। 

नए COP/ certificate of practice के लिए 6 माह की इंटर्नशिप अनिवार्य है ?



उत्तर प्रदेश में एडवोकेट COP के लिए आवेदन से पहले 6 माह की लॉ इंटर्नशिप अनिवार्य है ?

बार काउन्सिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के निर्णय के अनुसार दिनांक 1 नवंबर 2026 , AIBE पास नए COP आवेदन करने वाले बार काउन्सिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश में नामांकित अधिवक्ता / आवेदक / अभ्यर्थी , अधिवक्ता पंजीकरण की तिथि के बाद से 6 माह तक किसी वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ लॉ ट्रेनी के रूप में कार्य करना अनिवार्य है। 

(1).  6 माह की लॉ इंटर्नशिप 10 वर्ष या इससे अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ। 

1 नवंबर 2026 से बार काउन्सिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के निर्णयानुसार AIBE पास नामांकित अधिवक्ताओं को COP - सर्टिफीकेट ऑफ़ प्रैक्टिस प्राप्त करने के लिए आवेदन करने से पहले, अधिवक्ता पंजीकरण की तिथि के बाद से 6 महीने की लॉ ट्रेनिंग / लॉ इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। यह लॉ इंटर्नशिप किसी ऐसे 10 वर्ष या अधिक वर्षो तक वकालत का अनुभव रखने वाले COP धारक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ लॉ ट्रेनी के रूप में कार्य करना अनिवार्य  होगा। 

(2). लॉ इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्राप्त कर बार काउन्सिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य से सत्यापित करवाना। 

10 वर्ष या इससे अधिक वकालत की अनुभव वाले COP धारक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ लॉ ट्रेनिंग कर , वरिष्ठ अधिवक्ता के लेटरहेड पर जारी लॉ इंटर्नशिप प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। 

 वरिष्ठ अधिवक्ता से प्राप्त लॉ इंटर्नशिप प्रमाणपत्र को बार काउन्सिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के किसी सदस्य से  सत्यापित कराकर, COP के आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य होगा।   

3. इंटर्नशिप प्रमाण पत्र जारी करने की लिमिट। 

10 वर्ष या अधिक अनुभव वाले COP धारक वरिष्ठ अधिवक्ता एक वर्ष में अधिकतम 2 अभ्यर्थियों को ही लॉ इंटर्नशिप प्रमाणपत्र जारी कर सकेंगे। 

No comments:

lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.