नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण - TC न दे तो शिकायत प्रार्थना पत्र किसको कैसे लिखें ?
यदि आपके साथ भी ऐसा होता है कि जिस विद्यालय में आपका बच्चा शिक्षा प्राप्त कर रहा है , वहां उचित व्यवस्था नहीं है जिसके परिणामस्वररूप आप अपने बच्चे को किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते है , ऐसे में वर्तमान विद्यालय द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र / trasnsfer certificate जारी नहीं किया जा रहा या देरी की जा रही है , तो इसके सम्बन्ध में अपने जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित में प्रार्थना पत्र दे सकते है।
विद्यालय द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र ( TC ) जारी न करने पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत प्रार्थना पत्र का प्रारूप।
सेवा में ,
जिला शिक्षा अधिकारी महोदय,
जिला ( अपने जिले का नाम )
विषय - विद्यालय द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी न किये जाने के सम्बन्ध में तत्काल जारी किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र।
महोदय / महोदया ,
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी / प्रार्थिनी ( आपका का नाम , पिता का नाम ) ,( निवास स्थान ) का निवासी है। प्रार्थी का पुत्र / पुत्री आपके विकास खंड के प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालय ( विद्यालय का नाम , ग्राम, विकास खंड, जनपद ) में कक्षा ( विद्यार्थी का नाम , जिस कक्षा में हो , अनुक्रमांक) में अध्यनरत था / थी।
प्रार्थी ने दिनांक ........................... को अपने पुत्र / पुत्री के अन्य विद्यालय में स्थानांतरण हेतु स्थानांतरण प्रमाणपत्र जारी किये जाने के सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के समक्ष लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था, विद्यालय का कोई भी शासकीय / शैकणिक बकाया शेष नहीं है , इसके बावजूद भी प्रदानाध्यापक महोदय बिना किसी उचित कारण के अभी तक स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी नहीं किया , जिसके परिणामस्वरूप प्रार्थी के पुत्र / पुत्री की शैक्षिक भविष्य और अन्य विद्यालय में आगामी प्रवेश प्रक्रिया साथ -साथ शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रही है।
अतः श्रीमान जी प्रार्थना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक / भारसाधक द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र बिना उचित पर्याप्त कारण न जारी किये जाने के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करते हुए नियमानुसार स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश पारित करने की कृपा करें।
दिनांक :- प्रार्थी
हस्ताक्षर
नाम:-
पता :-
मोबाइल नंबर :-
संलग्न :-
- TC हेतु विद्यालय में प्रधानाध्यापक को दिया आवेदन पत्र।
- विद्यार्थी का पहचान पत्र।
- अन्य सम्बंधित दस्तावेज।



No comments:
lawyerguruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।
नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।