lawyerguruji

कैसे करे जेल में बंद कैदी से मुलाकात ? how to meet prisoner in prison online

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " जेल में बंद कैदी से मिलने की प्रक्रिया क्या है ? यानी जेल में बंद कैदी से कैसे करे मुलाकात ? 

जेल में बंद कैदी से कैसे की जाये मुलाकात ? यह सवाल अक्सर उस व्यक्ति के मन में आता है , जिसके परिवार का कोई सदस्य या किसी का कोई रिश्तेदार या किसी का कोई मित्र किसी अपराध के सम्बन्ध में जेल सजा काट रहा है या मुक़दमे के निर्णय तक जेल में कैद है। 

ऐसा प्रत्येक व्यक्ति अपने जानने वाले से मिलने की इच्छा रखता है , और परिवारजन जो उस हर मौके में मिलना चाहेंगे जब भी मौका मिले। 

कैसे करे जेल में बंद कैदी से मुलाकात ?  how to meet prisoner in prison online


जेल में कैदी से मिलने की सम्पूर्ण प्रक्रिया

अगर आपका का भी कोई जेल में बंद है और आप उससे मिलने की इच्छा रखते है , तो आपको जेल में मुलाकात के लिए समय लेना होगा। समय लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। सरकार ने जेल में कैद कैदियों के परिवारजनों से मुलाक़ात करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का संचालन किया है।  इस पोर्टल की मदद से कोई भी जानने वाले जेल में बंद कैदी से मुलाक़ात क्र सकेगा।  सरकार द्वारा संचालित ई -मुलाक़ात अधिकृत वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

1. आवेदन करने से पहले आपको ये निम्न जानकारी होनी चाहिए। 
  1. कैदी का नाम ,
  2. कैदी के पिता का नाम ,
  3. कैदी का निवास स्थान ,
  4. कैदी किस किस शहर की किस जेल में बंद है , यह जानकारी। 
2. पहचान और पते के लिए निम्न दस्तावेजों का होना। 
  1. ड्राइविंग लाइसेंस। 
  2. पैन कार्ड। 
  3. पासपोर्ट। 
  4. वोटर आईडी। 

 जेल में कैदी से मिलने की सम्पूर्ण प्रक्रिया - ई मुलाक़ात - नेशनल प्रिज़नल पोर्टल 

1.नेशनल प्रिजन पोर्टल / ई - मुलाकात -  जिस व्यक्ति को जेल में कैद अपने किसी जानने वाले से मिलना है , तो सबसे पहले उसे समय लेना होगा।  समय लेने के लिए व्यक्ति को सरकार की अधिकृत वेबसाइट नेशनल प्रिजन पोर्टल पर आना होता है। इस पोर्टल के माध्यम से जेल में कैद व्यक्ति से मिला जा सकता है।  


कैसे करे जेल में बंद कैदी से मुलाकात ?  how to meet prisoner in prison online


2. New Visitor Registration /  नए आगुंतक का पंजीकरण -  National Prison Portal पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने new visitor registration का ये फॉर्म जायेगा , इस फॉर्म में मांगी जा रही सभी जानकारी सही भरना होगा।   
कैसे करे जेल में बंद कैदी से मुलाकात ?  how to meet prisoner in prison online



इस फॉर्म में आपको निम्न विवरण भरने होंगे -
  1. visitor -  जो मिलने जा रहा वो अपनी जानकारी भरे। 
  2. to meet - जिससे मिलने जाना उसकी जानकारी  भरे। 

1. VISITOR 
  1. विजिटर का नाम।  
  2. पिता या पति का नाम। '
  3. विजिटर का पता। 
  4. लिंग। 
  5. उम्र। 
  6. रिलेशन।  यह ड्राप डाउन मेनू से चुन सकेंगे। 
  7. पहचान पत्र।  यह ड्राप डाउन मेनू से चुन सकेंगे। 
  8. ID नंबर - जो पहचान पत्र चुन रहे उसमे लिखा नंबर। 
  9. ईमेल आईडी। 
  10. मोबाइल नंबर। 
2. TO  MEET 
  1. राज्य - ड्राप डाउन मेनू से चुने। 
  2. जेल - ड्राप डाउन मेनू से चुने। 
  3. मिलने की तिथि चुने। 
  4. अतिरिक्त विजिटर उनकी संख्या। 
  5. अतिरिक्त विजिटर के नाम। 
  6. कैदी का नाम। 
  7. कैदी के पिता का नाम। 
  8. कैदी की उम्र। 
  9. लिंग। 
  10. मिलने का तरीका - शारीरिक / फिजिकल 
यह सब जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन जमा हो जायेगा।  आपके द्वारा दर्ज दर्ज ईमेल व् फ़ोन नंबर पर OTP  आएगा।  उसको दर्ज करने के बाद मिलने के लिए कन्फर्मेशन मेल आएगी।  

3. Confirm - एक बार सफलतापूर्वक फॉर्म भर जाने पर आपके द्वारा दर्ज किये गए ईमेल पता पर मिलने से सम्बंधित एक लिखित पर्ची मिल जाएगी। इस पर्ची में मिलने का पंजीरकण संख्या और मिलने का समय लिखा रहेगा।  ये पर्ची आपको अपने साथ ले जानी होगी।  

  1. जेल में गेट पर वहाँ के सिपाही को दिखाना होगा, सिपाही इस पर्ची को जेल में भीतर जेलर के पास भिजवाएगा और आपको मिलने की अनुमति प्रदान की जाएगी। 




No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.