lawyerguruji

ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र क्या है ? what is operation code name megha chakra

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों ,

आज के इस लेख में हम ऑपेरशन मेघ चक्र के बारे में जानेंगे, जो कि भारत की प्रमुख जाँच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI - central bureau investigation ) के द्वारा भारत में राष्ट्रीय व्यापी अभियान के तहत सम्पूर्ण भारत में बॉल यौन शोषण सामग्री से सम्बंधित मुद्दों की रोकथाम के लिए चालू किया गया। 

इस ऑपरेशन मेघ चक्र को लेकर कई सवाल मन में उठ रहे होंगे जैसे कि :-
  1. ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र क्या है ?
  2. ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र किस लिए चालू किया गया ?
  3. ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र के प्रमुख बिंदु क्या है ?
इन सवालों के जावाब विस्तार से जाने :-

ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र क्या है ?  what is operation code name megha chakra



1. ऑपरेशन मेघ चक्र क्या है ?  

24 अक्टूबर 2022 को भारत की प्रमुख एजेंसी केंन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भारत में बाल यौन शोषण सामग्री से सम्बंधित मुद्दों की रोकथाम के लिए एक विशिष्ट अभियान चालू किया गया , जिसको ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र नाम दिया गया। 

न्यूजीलैंड के अधिकारीयों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इंटरपोल की सिंगापूर की इकाई से प्राप्त जानकारी के बाद भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी बाल यौन शोषण से सम्बंधित मुद्दों की रोकथाम के लिए बल यौन  शोषण सामग्री - चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल के प्रसार और उसे साझा करने के विरुद्ध केंन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों एजेंसी द्वारा संचालित एक अखिल भारतीय अभियान चालू किया गया । इस राष्ट्रीय व्यापी अभियान को एक ऑपरेशन के माध्यम से चालू किया गया , जइस ऑपरेशन को कोड नेम मेघ चक्र दिया गया।   


2. ऑपरेशन मेघ चक्र क्यों चालू किया गया ?

ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र को भारत की प्रमुख एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा अखिल भारतीय अभियान के रूप में चालू किया गया। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य भारत  में चाइल्ड पोर्नोग्राफी बल यौन शोषण सामग्री के प्रसार और साझा करने के विरुद्ध अभियान चालू कर इसकी रोकथाम करना, और इस गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करना है। ऐसे व्यक्तियों को दण्डित करना ताकि भविष्य में बल यौन शोषण सामग्री का प्रसार और साझा करने वाली गतिविधियां न हो।  


3. ऑपरेशन मेघ चक्र के प्रमुख बिंदु क्या है ?

1.  24 अक्टूबर 2022  को ऑपरेशन कोड नेम मेघ चक्र की शुरआत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो एजेंसी ने राष्ट्रीय व्यापी अखिल भारतीय अभियान के तहत पुरे भारत वर्ष में 56 स्थानों में छापेमारी की , जिसका मुख्य उद्देश्य चाइल्ड पोर्नोग्राफी बल यौन शोषण सामग्री से सम्बंधित मुद्दों के प्रसार करने और साझा करने के विरुद्ध अभियान चला कर रोकथाम करना।  

2. भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसार व् साझा करने की गतिविधि की जानकारी न्यूजीलैंड की अधिकारीयों की सूचना के आधार पर इंटरपोल की सिंगापूर की इकाई से प्राप्त जानकारी के बाद ऑपरेशन मेघ चक्र चालू किया गया। 

3. भारत ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी बल यौन शोषण सामग्री का प्रसार और साझा करने की गतिविधि भारतीय नागरिकों के द्वारा क्लाउड स्टोरेज का उपयोग करके ऑनलाइन सर्कुलेशन डाउनलोड और ट्रांस्मिशन में शामिल है।  

4. भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी बल यौन शोषण सामग्री से सम्बंधित वास्तु और तथ्यों की तलाशी :-
  1. उत्तर प्रदेश,
  2. बिहार,
  3. झारखंड,
  4. हिमांचल प्रदेश ,
  5. पंजाब,
  6. हिरयाणा ,
  7. कर्नाटक,
  8. छत्तीसगढ़ ,
  9. तमिलनाडु,
  10. महाराष्ट्र ,
  11. गुजरात ,
  12. अन्य क्षेत्रो में छापेमारी की गयी। 
5. केंद्रीय ब्यूरो एजेंसी द्वारा इस छापेमारी में बहुतायत मात्रा में चाइल्ड पोर्नोग्राफी बाल यौन शोषण सामग्री मिली। संदिग्धों के मोबाइल , लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया।   



No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.