lawyerguruji

Law related to women’s महिलाओं से सम्बंधित कानून कौन -कौन से है ?

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों, 

आज के इस लेख में हम जानेंगे की " महिलाओं से सम्बंधित कानून कौन -कौन से है ? 

महिलओं के विरुद्ध होते अत्याचार , शोषण, यौन शोषण अन्य आपराधिक कृत्य की रोकथाम व् नियंत्रण के लिए संसद द्वारा महिलाओं के संरक्षण व् महिलओं के हितों को सुरक्षित करने के लिए कई विधियां पारित किये किये गए। ताकि महिलाओं के साथ होने वाले आपराधिक कृत्यों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सके और ऐसे आपराधिक कृत्य कारित करने वालों के विधि के उपबंधों के अधीन और विधिक प्रक्रिया के अधीन दण्डित किया जा सके।  इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संरक्षण और सुरक्षा प्रदान करना है। 



महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कानून ?

महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए इन कानून का पारित होना अत्यंत आवश्यक था, क्योकि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य तभी पूर्ण होगा , जब इन कानून का पूर्ण से सभी नागरिकों द्वारा पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा।  महिलाओं से सम्बंधित कानून कुछ इस प्रकार से है :-

1. दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 1961 . 

2. दहेज़ प्रतिषेध (वर -वधु भेंट सूची ) नियम 1985 ,

3. स्त्री अशिष्ट रुपण प्रतिषेध अधिनियम 1986 . 

4. सती निवारण अधिनियम 1987 ,

5. राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम 1990 . 

6. घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 

7. महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न ( निवारण , प्रतिषेध और प्रतितोष ) अधिनियम 2013 

उपरोक्त विधियां महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा , हितों से सम्बंधित है , महिलाओं  के साथ अत्याचार, शोषण अन्य आपराधिक घटना घटित होने पर ऐसा करने वाले के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है।  महिलाओं से सम्बंधित अपराधों के दोषी व्यक्ति को दण्डित किये जाने का प्रावधान है , ये दंड कारावास से या जुर्माने से या दोनों से दण्डनीय हो सकेंगे।  

No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.