lawyerguruji

कैसे जाने कि वर्तमान में घर/भवन का अधिकृत मालिक कौन है ?

 www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख में आप सभी को बताने जा रहा हु कि कैसे जाने कि वर्तमान में घर, भवन का अधिकृत मालिक कौन है ? 

घर, भवन या अन्य निर्माण यदि आपकी नजरों या जानकारी में बने है तो आपको उसके मालिक के बारे मालूम होता है। यह घर, भवन आपके पिता या पूर्वजों द्वारा बनवाया गया हो सकता है। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है, उस अचल संपत्ति का वर्तमान मालिक कौन है, उसके बारे में किसी को मालूम नहीं होता है।  

how to know the name of house owner ,कैसे जाने कि वर्तमान में घर, भवन का अधिकृत मालिक कौन है ?

कैसे जाने कि घर का वर्तमान मालिक कौन है ?

घर / भवन या तो गावं या तो क़स्बा या शहर में बने होते है, ऐसे में इन निर्माण भवनों से सम्बंधित रिकॉर्ड वहां के बने कार्यालय में सुरक्षित होते है। ये कार्यालय निम्न प्रकार से हो सकते है जैसे :-
  1. कस्बों में टाउन एरिया कार्यालय। 
  2. शहर में नगर पालिका / नगर निगम। 
मकान मालिक कौन है ?, इसके बारे में जानने के लिए व्यक्ति / प्रार्थी को इन उपरोक्त कार्यालय में जो उनके क्षेत्र में हो, वहां पर मकान का असेसमेंट निकलवाने के लिए आवेदन करना होगा। 

मकान का असेसमेंट निकलवाने के लिए क्या जानकारी होनी चाहिए ?

मकान का असेसमेंट निकलवाने के लिए व्यक्ति को मकान से सम्बंधित सामान्य सी जानकारी मालूम होनी चाहिए जैसे कि :-
  1. भवन संख्या,
  2. वार्ड संख्या,
  3. मुहल्ले का नाम,
  4. सड़क का नाम जहाँ पर संपत्ति स्थित है ,
  5. भवन स्वामी का नाम व्  पता,
  6. किरायेदार का नाम यदि है, तो। 
मकान का असेसमेंट निकलवाने के लिए आवेदन कैसे करें ?
  1. मकान असेसमेंट निकलवाने के लिए आवेदक/प्रार्थी एक लिखित आवेदन पत्र लिखना होगा,
  2. 10 रु का स्टाम्प पेपर जिसमे असेसमेंट से सम्बंधित लिखी जाने वाली जानकारी का प्रारूप बना रहता है,
  3. इस 10 रु के स्टाम्प पेपर पर बने प्रारूप में कुछ जानकारी आपके द्वारा भरी जाएगी और कुछ कार्यालय द्वारा,
  4. इन दोनों दस्तावेजों को टाउन एरिया या नगर पालिका / नगर निगम के कार्यालय में दाखिल करना होगा,
  5. वहाँ के अधिकारी/ कर्मचारी  द्वारा असेसमेंट से सम्बंधित सभी जानकारी भर कर, उसी 10 रु वाले स्टाम्प पेपर पर अधिकारी की मुहर व् हस्ताक्षर होते है। 
  6. असेसमेंट तैयार हो जाने पर कार्यालय से असेसमेंट पत्र प्राप्त कर सकते है।  
असेसमेंट में क्या क्या जानकारी लिखी होती है ? 

असेसमेंट में भवन से सम्बंधित निम्न प्रकार की जानकारी सम्मिलित होती है , जैसे कि :-
  1. क्रम संख्या,
  2. मुहल्ले अथवा सड़क का नाम जहाँ पर संपत्ति स्थित है,
  3. भवन संख्या एवं नाम,
  4. स्वामी का नाम व् पता,
  5. किरायेदार का नाम - इनके द्वारा दिया गया किराया,
  6. वार्षिक मूल्य,
  7. निर्धारित कर -वार्षिक मूल्य - जलकर, गृहकर, जल निस्तारण कर,
  8. आपत्ति का निर्णय - वार्षिक मूल्य - जलकर , गृहकर, जल निस्तारण कर,
  9. टिप्पणियां कर में कमी या वृद्धि के सम्बन्ध में आज्ञा का विवरण।  
ये उपरोक्त सभी जानकारी आपको 10 रु वाले स्टाम्प पेपर जिसमे असेसमेंट का प्रारूप बना रहता है, उसी में दर्ज की जाती है।  

No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.