lawyerguruji

विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,

आज के इस लेख में आप सभी को " संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?' संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज जैसे कि विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, अन्य संपत्ति सम्बन्धी विलेख। 

अक्सर जब भी हम कोई भी अचल संपत्ति की खरीद करते है, तो उस अमुक अचल संपत्ति के बारे में जितना हो सके उतनी जानकाररी एकत्रित करने में लग जाते है।अब संपत्ति सम्बंधित कुछ दस्तावेजों की कॉपी हमे बिक्रीकर्ता से मिल जाती है, लेकिन कुछ की नहीं तो ऐसे में हमे उस अमुक संपत्ति के बारे में जानना हो तो क्या करे ? 

सम्पति  सम्बंधित जानकारी एकत्रित करने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि कोई संपत्ति :-
  1. बैंक में बंधक तो नहीं है,
  2. संपत्ति को लेकर कोई विवाद तो नहीं है आदि।  
आज इस लेख में यही जानेंगे। 

online how to get property document -विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?

संपत्ति से सम्बंधित विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा व् अन्य दस्तवेजों की प्रति ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ? step by step full guide 


संपत्ति से सम्बंधित विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा व् अन्य दस्तावेजों की कॉपी ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन विभाग की अधिकृत वेबसाइट IGRSUP पर जाना होगा। वहाँ पर कई विलकप दिखाई देंगे, जहाँ अपनी जरुरत के हिसाब से सेवा चुन सकते है। 

1. IGRSUP की अधिकृत वेबसाइट।  

online how to get property document -विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?

संपत्ति से सम्बंधित विवरण देखने के लिए इच्छुक व्यक्ति को IGRSUP  वेबसाइट पर आना होगा। जैसा कि देख रहे  है स्क्रीन पर कई विकल्पों को दर्शाया गया है।  इन विकल्पों में से इच्छुक व्यक्ति अपंने हिसाब से विकल्प चुन सकते है। लेकिन संपत्ति से सम्बंधित विवरण देखने के लिए इच्छुक व्यक्ति को संपत्ति विवरण पर क्लिक करना है। 

2. रूरल प्रॉपर्टी पर क्लिक करे। (गावं की  जमीन, खेत, प्लाट सम्बंधित संपत्ति विवरण )

online how to get property document -विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?online how to get property document -विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?
संपत्ति विवरण पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर कुछ ऐसा पेज खुलकर आएगा। जहाँ पर दो विकल्प दिखाई देंगे।
Rural property  और Urban Property इसमें आप यदि गांव से सम्बंधित किसी खेत, जमीन प्लाट सम्बंधित संपत्ति का विवरण देखना चाह रहे है , तो Rural Property पर क्लिक करे। 

3. सपत्ति विवरण दर्ज करे। 

online how to get property document -विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?
Rural Property पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर कुछ ऐसा आएगा जहाँ पर संपत्ति से सम्बंधित विवरण दर्ज करने को आएगा। 

ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस संपत्ति का विवरण देखना है, उस संपत्ति से सम्बंधित मांगी जा रही जानकारी आपको मालूम होनी चाहिये। 
  1. जिला,
  2. तहसील,
  3. गावं,
  4. खसरा संख्या, मकान संख्या, प्लाट संख्या। 
यह सब सही -सही दर्ज करने के बाद अब submit बटन पर क्लिक करेंगे। ऐसा करने पर निचे दिए गए लिखित बटन एक्टिव हो जायेंगे। जैसे कि :-
  1. संपत्ति विलेख,
  2. भूखंड / गाटे पर दर्ज मुक़दमे का विवरण,
  3. खाता विवरण,
  4. भू - नक्शा,
  5. सिविल कोर्ट केस,
  6. यूटिलिटी विवरण ,
  7. cersai विवरण। 
अब संपत्ति से सम्बंधित जो विवरण देखना हो उस लिखित लिंक पर क्लिक कर देख सकते। 

उदाहरण :- 

4. संपत्ति विलेख दस्तावेज।   
online how to get property document -विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?

यदि संपत्ति विलेख देखना है, तो संपत्ति विलेख विवरण पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर ऐसा पेज खुलकर आएगा।  इस पेज पर निम्न विवरण दिया होगा, जो विभाग द्वारा संपत्ति से सम्बंधित दर्ज किया गया है।  संपत्ति से सम्बंधित पूर्ण विवरण व् स्कैंड लेखपत्र देख के लिए इसके ठीक निचे में लिखे चयन करे जो नील रंग का लिखा है उस पर क्लिक कर संपत्ति से सम्बंधित विवरण देख सकते है।  

संपत्ति से सम्बंधित पूर्ण विवरण क्लिक करने पर जो विवरण दर्ज होगा उसकी जानकारी दूसरे पेज में कुछ ऐसी खुलकर आएगी जिसमे निम्न विवरण दर्ज होंगे। 

online how to get property document -विक्रय विलेख, बंधक विलेख, बैनामा, संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी ऑनलाइन कैसे प्राप्त करे ?
  1. वर्ष,
  2. लेखपत्र संख्या,
  3. खंड संख्या,
  4. जनपद,
  5. उप -निरीक्षक,
  6. वार्ड -परगना,
  7. मोहल्ला / ग्राम,
  8. भूमि का प्रकार,
  9. खसरा / मकान/ गाटा संख्या,
  10. भूमि की अवस्थिति,
  11. भूमि की ईकाई,
  12. क्षेत्रफल,
  13. स्वामित्व का अंश,
  14. स्वामित्व के बिक्रीत का अंश,
  15. बाजारी मूल्य,
  16. प्रतिफल,
  17. स्टाम्प शुल्क,
  18. निष्पादन की तिथि,
  19. पंजीकरण की तिथि,
  20. प्रथम पक्ष,
  21. द्वितीय पक्ष।
यदि स्कैंड लेखपत्र पर क्लिक करते है तो संपत्ति से सम्बंधित सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी खुलकर आ जाएगी। इस सॉफ्ट कॉपी को डाउनलोड कर सकते है।  


No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.