lawyerguruji

ऑनलाइन दर्ज करे ट्रेन में होने वाले अपराध के खिलाफ शिकायत। Now passenger lodge online complaint against crime committed on train- GRP helpline app

www.lawyerguruji.com

नमस्कार दोसतों, 
आज का यह लेख आप सभी के लिए खास इसलिए क्योकि आज में आपको भारतीय रेलवे द्वारा अपने यात्रियों को दी जा रही इस खास सुविधा के बारे में बताने जा रहा हु जो की GRP Help app के नाम से जानी जाती है। इस ऐप की मदद से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के साथ छेड़खानी, चोरी, डैकती, जहरखुरानी, महिलाओ के साथ छेड़खानी, अन्य अपराधों घटने पर ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप को डाउनलोड कर कुछ ही मिंटो पर शिकायत दर्ज करा सकते है। 
तो चलिए इस ऐप के बारे में जान ले।
ऑनलाइन दर्ज करे ट्रेन में होने वाले अपराध के खिलाफ शिकायत। Now passenger lodge online complaint against crime committed on train.

GRP Help app क्या है और क्यों ?
GRP help app जिसका पूरा नाम government railway police help app है, जो की भारतीय रेलवे द्वारा अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाई गयी है। क्योकि ट्रेन में रोजाना कई यात्री सफर करते है और आये दिन यात्रियों के साथ आपराधिक घटनाएँ रोजाना घटती रहती है ऐसे में यात्रियों को समस्या तब आती है की अब इस आपराधिक घटना के खिलाफ शिकायत कहाँ और कैसे दर्ज करे। ट्रेन में सफर कर रहे लाखों यात्रियों की इस समस्या को दूर करने के लिए GRP Help app को लॉन्च किया गया जो की आप सभी को अपने स्मार्टफ़ोन पर आसानी से मिल जाएगी। 

अक्सर ट्रेन में सफर कर यात्री इन आपराधिक घटनाओं के शिकार होते है। 
भारत में लगभग प्रतिश लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते है इन ट्रेन में सफर करने वाले बच्चे, बूढ़े, जवान, लड़के- लड़कियाँ ,महिलाये अक्सर इन लोगो के आपराधिक घटनाएं घटा करती है जैसे कि :-
  1. महिलाओ के साथ छेड़खानी की घटनाएं,
  2. चोरी की घटनाएं,
  3. लूट की घटनाएं,
  4. डैकती की घटनाएं,
  5. जहर खुरानी की घटनाएं,
  6. अन्य आपराधिक घटनाएं। 
GRP Help app में कौन कौन से सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है। 
GRP Help app ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को शिकायत दर्ज करने के लिए इन सुविधाओं को उपलब्ध करा रही है जैसे कि :-
grp help line app ऑनलाइन दर्ज करे ट्रेन में होने वाले अपराध के खिलाफ शिकायत। Now passenger lodge online complaint against crime committed on train.
  1. Passenger helpline,
  2. Report crime,
  3. Report suspicious person,
  4. Report suspicious object,
  5. Report unauthorized person,
  6. latest news,
  7. feedback,
  8. contact us.
1. पैसेंजर हेल्पलाइन :- यह पैसेंजर हेल्पलाइन का ऑप्शन है जिसकी मदद से ट्रैन में सफर कर रहे यात्री मुसीबत पड़ने पर इस  जीआरपी ऐप हेल्पलाइन से रेल्वे पुलिस को सूचित कर मदद ले सकते है उसके लिए आपको अपनी ट्रैन की जानकारी देनी होगी जैसे कि:-

grp help line app ऑनलाइन दर्ज करे ट्रेन में होने वाले अपराध के खिलाफ शिकायत। Now passenger lodge online complaint against crime committed on train.
  1. आपको अपना सन्देश लिखना होगा, यहाँ सन्देश से मतलब यह है कि आपको किस प्रकार की मदद चाहिए। 
  2. ट्रैन नंबर जो की आपके टिकट में लिखा होता है,
  3. ट्रैन का नाम जो आपके टिकट में लिखा होता है ,
  4. लास्ट स्टेशन जहाँ से आपकी गाड़ी चली है,
  5. नेक्स्ट स्टेशन जहाँ आपकी गाड़ी पहुंचने वाली है,
  6. आपका नाम जो पहचान पत्र में लिखा है,
  7. आपका मोबाइल नंबर यह सब जानकारी लिखने के बाद आपको submit  बटन पर क्लिक करना होगा। 
2. रिपोर्ट क्राइम :- जीआरपी हेल्पलाइन ऐप में आपको रिपोर्ट क्राइम का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिसकी मदद आप ट्रैन में घटने वाले अपराध की शिकायत कर सकते है। रोजाना कई लोग ट्रैन में सफर किया करते है उनमे से कई अपराध के शिकार हो जाते है जैसे कि :-
  1. महिलाओ के साथ छेड़खानी,
  2. सामान का चोरी हो जाना, 
  3. लूट,
  4. डैकती,
  5. जहर खुरानी,
  6. अन्य आपराधिक घटनाएं।
अब इन सबकी शिकायत कैसे करे , तो आपको जीआरपी हेल्पलाइन ऐप यह सुविधा दे रही अपराध की शिकायत करने के लिए आपको कुछ जानकारी देनी होगी जैसे कि ;-
grp help line app ऑनलाइन दर्ज करे ट्रेन में होने वाले अपराध के खिलाफ शिकायत। Now passenger lodge online complaint against crime committed on train.
  1. अपराध से सम्बंधित जानकारी आपको कुछ शब्दो में लिखनी होगी,
  2. अपना मोबाइल नंबर,
  3. ई -मेल का पता यदि है तो लिख दे,
  4. ट्रैन नंबर,
  5. ट्रैन का नाम।  
3. सस्पीशियस ऑब्जेक्ट और पर्सन :-  जीआरपी हेल्पलाइन ऐप में आपको संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की रिपोर्ट करने का भी ऑप्शन मिलेगा, ट्रैन में सफर करने वाले यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए और रेल्वे स्टेशन में मौजूद व्यक्ति संदिग्ध वस्तु ,व्यक्ति और गतिविधियों की सूचना रेलवे पुलिस को देकर अपराध, दुर्घटनाओं, और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने में मदद कर सकते है। 

इसके लिए आपको रेलवे पुलिस को इस ऐप की मदद से कुछ जानकारी देनी होगी जैसे कि:-
grp help line app ऑनलाइन दर्ज करे ट्रेन में होने वाले अपराध के खिलाफ शिकायत। Now passenger lodge online complaint against crime committed on train.
  1. संदिग्ध व्यक्ति से सम्बंधित जानकारी जैसे:- वह ऐसा कौन सा कार्य कर रहा था जिससे उस पर सक होना  साबित होता है,
  2. मोबाइल नंबर,
  3. नाम,
  4. ई-मेल का पता यदि है तो,
  5. ट्रैन नंबर,
  6. ट्रैन का नाम। 

No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.