lawyerguruji

साइबर अटैक से बचने के लिए 4 साइबर सेफ्टी टिप्स (4 safety tip to protection from Cyber Attack.)

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में आप सभी को इंटरनेट पर होने वाले साइबर अटैक से बचने के लिए कुछ साइबर सेफ्टी टिप्स के बारे में बताने जा रहा हु।  

Cyber attack se bachne ke 5 safety Tips. (5 safety tip to protection from Cyber Attack.)

साइबर अटैक कैसे होता है ?
साइबर अटैक होने का मुख्य कारण है लोगो का कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट के प्रति कम जागरूक होना जो कि इन्हे साइबर अपराधियों के चंगुल में फसने का पूरा अवसर देता है। आज कल इस तकनिकी युग में प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना खुद का कंप्यूटर, स्मार्टफोन है इन सब के साथ साथ इंटरनेट की सुविधा भी है जिसका आज कल बहुत तेजी से यहाँ तक ऑनलाइन खरीदारी से लेकर खाना मांगने तक, स्कूल की पढाई से लेकर फीस जमा करने तक और अन्य कार्यों में, इस्तेमाल हो रहा है।  एक तरफ जहां इस तकनिकी युग के इस कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट में लोगो के जीवन की हर एक मुश्किल को आसान बना दिया है वही दूसरी तरफ इन सभी के इस्तेमाल का सही व् पूर्ण ज्ञान न होने पर कई मुसीबतों में भी डाल रहा है।  

वो ऐसे की लोगो के कंप्यूटर स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल एक सुरक्षित ढंग से कैसे करना है इसके सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं रहती है। 

साइबर हमलावरों के द्वारा एक प्रोग्राम बना कर आपके कंप्यूटर स्मार्टफोन पर इंटरनेट के माध्यम से वायरस भेजा जाता है, यह वायरस भेजे जाने के कई माध्यम हो सकते है जैसे कि ईमेल, मैसेज, लिंक आदि।  यह लिंक यह मैसेज ऐसे लुभावने होते है कि  आप न चाह कर भी उस लिंक, मैसेज को ओपन कर देते है बस इस उत्सुकता पर की इसमें क्या है। 

यही सबसे बड़ी गलती होती है कि  इन लिंको और मैसेज को ओपन करना , जैसे आप इन अनजान लिंक पर क्लिक करते है वैसे ही इनके द्वारा भेजा प्रोग्रम रन कर जाता है और साइबर अपराधी अपने कार्य में सफल हो जाते है। लिंक पर क्लिक करने पर आपके कंप्यूटर व् स्मार्टफोन पर साइबर अपराधियों का पूर्ण नियंत्रण होता है। तो ऐसे किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गए किसी भी लिंक न करे। 
.
साइबर हमले से बचने के लिए 5 साइबर सेफ्टी। 5 Safety Tip to protection from Cyber Attack.

1. सार्वजानिक स्थान पर खुले फ्री wifi का उपयोग न करे :
wifi का नाम सुनते ही सबके मन में एक खुसी की लहर सी दौड़ जाती है कि अब तो सब कुछ डाउनलोड करेंगे - मूवी, गाना, गेम और ऐप और बहुत कुछ ऐसा इसलिए क्योकि इन सबमे बहुत ज्यादा इंटरनेट लगता और फ्री में कुछ मिले तो कोई छोड़ता नहीं है। फ्री में wifi इस्तेमाल करने का मुख्य कारण लोगो के मन में उत्पन्न होने वाला लालच। आप लोगो ने कई कहानी और मूवी में भी सुना होगा कि  लालच बुरी बला है।  यह बात जीवन के हर कदम में लागु होती है।  

फ्री wifi उपयोग करने के नुकसान क्या है।   
  1. सार्वजनिक स्थान पर ओपन wifi अधिक सुरक्षित नहीं होते ?
  2. सार्वजनिक स्थान पर ओपन wifi साइबर अपराधियों की एक चल भी होती है लोगो को अपने जाल में फ़साने के लिए। 
  3. अधिकतर लोग साइबर अपराधी के इस जाल में फास जाते है। 
  4. जब कभी भी आप सार्वजनिक स्थान अपर फ्री wifi का उपयोग करने के लिए अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर को wifi से कनेक्ट करते है तो सिक्योरिटी वीक होने के कारण आपका स्मार्टफ़ोन व् कंप्यूटर हैक हो सकता है और साइबर अपराधियों का सम्पूर्ण कण्ट्रोल आपके स्मार्टफोन व् कंप्यूटर पर रहता है। जिसके साइबर अपराधी आपके कम्प्यूटरव स्मार्टफोन पर स्टोर संवेदनशील डाटा, फोटो व् जानकारी को चुरा लेते है। 
  5. अक्सर कई लोग अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड व् नेट बैंकिंग सम्बंधित जानकारी को अपने स्मार्टफोन पर  सेव करते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।  
उपाय - 
  1. सार्वजनिक स्थान पर ओपन फ्री wifi का उपयोग न करे। 
  2. कंप्यूटर व् स्मार्टफोन पर निजी जानकारी सेव न करे। 
  3. बैंक सम्बंधित कोई जानकारी न सेव करे।  
  4. अनचाहे सन्देश व् ईमेल से प्राप्त किसी भी  लिंक पर लिंक न करे। 
2.लाटरी धोखे से बचे ( Be aware from lottery scam)
 इंटरनेट यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है, लेकिन इसको अगर सावधानी व् सतर्कतापूर्वक उपयोग में लाया जाये तो हर एक व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होने से बच सकता है।

तो यह जान ले कि लाटरी धोखा क्या होता है ?

ये साइबर अपराधी व्यक्ति को उनके स्मार्टफोन के इनबॉक्स या ईमेल पर लाटरी जिनते पर लकी विनर चुने जाने का सन्देश या मेल करते है या कॉल भी करते है।  जिसमे इनके द्वारा आपको यह यकीन दिलाया जाता है कि आपने एक प्रतियोगिता जीती और आप 10 लकी विनर में से एक है और आपने लाखों रूपये की धन राशि जीती है। इसको प्राप्त करने के लिए आपको इस बैंक अकाउंट में 1 लाख रूपये डालने होंगे। क्योकि ये धनरशि डॉलर में है और भारतीय रूपये में बदलने जाने के लिए रूपये लगेंगे। बस आप लालच में फास जाते गंभीर गलती कर बैठते है। इन साइबर अपराधी के झांसे में फस कर अपनी मेहनत की कमाई खो देते है। 

उपाय -
  1. लाटरी से सम्बंधित या अन्य किसी भी अनचाहे सन्देश या ईमेल को उसमे क्या है यह देखने के लिए बिलकुल न खोले।  
  2. यह सोचे की आपने कोई प्रतियोगिता खेली ही नहीं जिसके सम्बन्ध में आपको मेल, काल या सन्देश आ रहा है या आया है। 
  3. किसी भी लालच के झांसे में न आवे। 
  4. जितना हो सके जागरूक रहे। 
3. ईमेल का उपयोग सावधानी से करे। 
 ईमेल जो कि अब दुनिया भर के लोगो द्वारा इस्तेमाल में लाया जा रहा है, जो की यह हर व्यक्ति के जीवम में एक अहम भूमिका निभा रहा है , लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। क्योकि कई बार साइबर अपराधी इसी ईमेल के माध्यम से लोगो को अपना शिकार बनाते है जैसे कि :-
  1. झूठी लाटरी से सम्बन्घित सूचित करना,
  2. अनचाहे नौकरी से सम्बंधित सन्देश भेजना,
  3. अनचाहे सन्देश भेजना,
  4. लिंक या कोई ऐसी फाइल भेजना जो की आपके कंप्यूटर व् स्मार्टफोन को हैक कर ले। 
  5. अन्य कई ऐसे लुभावने सन्देश। 
उपाय -
  1. ईमेल में स्पैम फ़िल्टर का उपयोग करे ,
  2. किसी लिंक पर क्लिक न करे। 
  3. किसी अनचाहे सन्देश को न खोले डिलीट कर दे ,
  4. नौकरी से सम्बंधित अनचाहे सन्देश के प्राप्त होने पर उसे न खोले ,
  5. किसी अनजान व्यक्ति के कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर अपना ईमेल लॉगिन न करे,
  6. जागरूकता बनाये रखे।   
     
4. पासवर्ड :
पासवर्ड यह एक छोटा सा शब्द है लेकिन काम इसका गजब का होता है। ये आपके कंप्यूटर, स्मार्टफोन, एप्लीकेशन, सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म को सुरक्षित रखता है। आपको ऐसा पासवर्ड बनाना होगा कि वह किसी के अंदाजे में न आये यानी ऐसा पासवर्ड जो कि कोई अंदाजा न लगा पाए। 
  1. आप अपना पासवर्ड ऐसा बनाये जो की आपके नाम, जन्म तिथि, शहर के नाम या अन्य जानकारी के हिसाब से न हो। यह एक दम अलग होना चाहिये।
  2. अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर पासवर्ड लगाए और हर महीने इसको बदलते रहे, और एक मजबूत पासवर्ड बनाये। 
  3. किसी भी व्यक्ति को अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या सोशल नेटवर्किंग का पासवर्ड न बताये।
  4. किसी अनजान व्यक्ति के स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर लॉगिन न करते। 
  5. अनजान वेबसाइट पर लॉगिन न करे। 
  6. एक ही पासवर्ड को हर जगह इस्तेमाल न करे। 

No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.