www.lawyerguruji.com
नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि " ओन डैमेज इन्शुरन्स क्या है ? यानी ओन डैमेज कवरेज पॉलिसी क्या है ?
मोटर यान अधिनियम 1998 के तहत वाहन का बीमित होना अनिवार्य है, किसी भी वाहन का सार्वजानिक स्थान पर उपयोग किया जाना है तो ऐसे वहाँ का बीमित होना अति अनिवार्य है, बिना बीमित वाहन का सार्वजानिक स्थान पर उपयोग करना प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।
मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत बीमा कंपनी अपने ग्राहकों को वाहन के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के कवरेज प्रदान करती है। इन बीमा कवरेज को ग्राहक अपने इच्छानुसार चुन सकते है, परन्तु वाहन का बिमा करवाना अनिवार्य है। ये बीमा कवरेज निम्न प्रकार से है :-
- थर्ड पार्टी दायित्व बीमा।
- ओन डैमेज कवरेज बिमा।
- कंप्रिहेंसिव बीमा पॉलिसी। ( थर्ड पार्टी दायित्व + ओन डैमेज कवरेज )
थर्ड पार्टी दायित्व बीमा ये बीमा कवरेज सभी वाहन के लिए अनिवार्य है, वाहन स्वामी इस बिमा को करवाने के लिए कानूनी रूप से बाध्य से है।
ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी के लिए वाहन स्वामी की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह इस बीमा की पॉलिसी को थर्ड पार्टी दायित्व कवरेज बीमा पालिसी में ऐड करें या नहीं।
जब वाहन स्वामी थर्ड पार्टी दायित्व बीमा पॉलिसी के साथ ओन डैमेज कवरेज पालिसी भी लेते है ,तो ऐसी पॉलिसी को कंप्रिहेंसिव बीमा पॉलिसी या पैकेज बीमा पॉलिसी भी कहते है।
ओन डैमेज कवरेज पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानेंगे।
1. क्या है ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी।
2. ओन डैमेज कवरेज पॉलिसी में कैसी क्षति कवर होती है ?
3. ओन डैमेज कवरेज पॉलिसी में कब बीमा क्लेम कर सकते है ?
इन सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे।
1. क्या है ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी ?
बीमा कंपनी द्वारा मोटर यान से सम्बंधित प्रदान की जाने वाली मोटर कवरेज बीमा पॉलिसी में से एक ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी भी है। ओन डैमेज कवरेज बिमा पॉलिसी , पॉलिसीधारक के वाहन से सम्बंधित होने वाले क्षति को कवर करती है। प्रकृति आपदाओं या मानव निर्मित आपदाओं से वाहन को होने वाले नुकसान हुए क्षति को कवर करती है।
2. ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी में कैसी क्षति कवर होती है ?
ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी के अनुसार वाहन की क्षति होने की संभावना दो प्रकार से दर्शायी गयी है। जैसे की :-
- प्रकृति आपदाएँ।
- मानव निर्मित आपदाएँ।
प्रकृति आपदाएँ ऐसी आपदाएँ होती है , जिन पर मानव का कोई नियंत्रण नहीं होता है , मानव निर्मित आपदाएँ ऐसी आपदाएँ होती है , जो की मानव के किसी कार्य या लोप का परिणाम होती है। इन दोनों को उदाहरण के माध्यम से आसानी से समझ सकते है।
1. प्रकृति आपदाएँ।
- बाढ़,
- तूफ़ान,
- चक्रवात,
- भूकंप,
- भूस्खलन,
- हिस्खलन।
2. मानव निर्मित आपदाएँ।
3. ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी में कब बीमा क्लेम मिलता है ?
ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी में बीमा क्लेम तभी मिलता है जब तक बीमा पॉलिसी की तिथि समाप्ति नहीं होती और बीमा पालिसी की शर्तों का उल्लंघन नहीं होता है।
4. ओन डैमेज कवरेज बीमा पालिसी में कब बीमा क्लेम नहीं मिलता है ?
ओन डैमेज कवरेज बीमा पॉलिसी में बीमा क्लेम तब मिलता है जब बीमाधारक बीमा पॉलिसी की शर्तों को पूर्ण करता है, इन निम्न परिस्थियों में बीमा क्लेम का दावा नहीं कर सकते है :-
- बीमा पॉलिसी के वैध तिथि की समाप्ति के बाद,
- वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर,
- वाहन चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने पर ,
- बीमा पॉलिसी में निर्धारित भौगोलिक क्षेत्राधिकार सीमा से बाहर वाहन को होने वाली क्षति और नुकसान।
- अन्य बीमा की शर्तों के उल्लंघन होने की स्थिति में।
Sir bima company ke defense ke bare me batay
ReplyDelete