www.lawyerguruji.com
नमस्कार मित्रों,
आज का यह लेख खासकर कार्यस्थल पर काम करने वाली महिलाओं के लिए है , क्योकि इस लेख में हम बात करेंगे कि 'महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ थाने / पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखे ?
अक्सर ऑफिस, फ़ैक्ट्री, कारखाने अन्य कार्यस्थल में कार्य कर रही , महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार होती रहती है। ये यौन उत्पीड़न करने वाले इन्ही के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति होते है, जो महिलाओं को उनके शारीरिक रूप से टिपण्णी कर या अन्य तरिके से परेशान या इनके साथ छेड़खाड़ानी किया करते है।
महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न महिलाओं को मानसिक रूप से बहुत ही बुरी तरह प्रभावित करते है, इससे महिलओं को मानसिक पीड़ा के साथ साथ उसके मन सम्मान को भी ठेस पहुँचती है।
यौन उत्पीड़न की घटना की रोकथाम व् निवारण के लिए " कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम , निषेध और निवारण ) अधिनियम, पारित किया गया। इसके अधिनियम के अधीन प्रत्येक कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत सुने जाने के लिए एक समिति बनाई जाएगी।
लेकिन फिर भी कार्यस्थल पर कार्य करने वाली महिला यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत थाने में करने के लिए स्वतंत्र होगी।
यौन उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाने के लिए आवेदन कैसे लिखे ?
यहाँ हम आपको एक प्रारूप के माध्यम से यौन उत्पीड़न के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए लिखित में दी जाने वाली एप्लीकेशन कैसे लिखे इसके बारे में बताने जा रहे है।
सेवा में,
श्रीमान महिला थानाध्यक्ष महोदय
जनपद (यहाँ पर अपने जन पद का नाम लिखे )
प्राथना पत्र बाबत दर्ज किये जाने रिपोर्ट एवं
आवश्यक कार्यवाही
महोदय ,
निवेदन है कि प्रार्थिनी ( प्रार्थिनी अपना विभाग व् पद का विवरण लिखे ) में कार्यरत है, तथा उसी कार्यालय में तैनात कर्मचारी ( यौन उत्पीड़न करने वाले कर्मचारी का नाम, पद सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से लिखे ) प्रार्थिनी को आय दिन परेशान व् छेड़खानी किया करता है। ( यहाँ पर घटना का जिक्र करना होगा ) प्रार्थिनी के मना करने पर नाना प्रकार की धमकियाँ देता है तथा गलत वीडियों व् फोटोग्राफी के माध्यम से प्रार्थिनी के चरित्र पर लांछन लगाने की धमकी देता रहता है। जिससे प्रार्थिनी मानसिक रूप से अत्यधिक पीड़ित व् परेशान है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उपरोक्त घटना की रिपोर्ट लिख कर प्रतिपक्षी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा की जाये।
प्रार्थिनी
(नाम)
दिनांक - ( )
पद
पता
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
This article is really helpful for those who wants to fight for the sexual harassments.
ReplyDeleteDo check POSH Law to more about the sexual harassment in India.