lawyerguruji

एप महिलाओ की सुरक्षा के लिए। some useful App for women safety

www.lawyerguruji.com

नमस्कार दोस्तों,
आज का यह पोस्ट खास महिलाओ के लिए लिख रहा हु, इस पोस्ट में कुछ ऐसी ऐप के बारे में बताने जा रहा हु जो की महिलाओ की सुरक्षा को नज़र में रखते हुए हमारे कुछ सॉफ्टवेयर इंजीनियरो ने ऐप को बनाया है। बड़े शहर हो या छोटे शहर, यहाँ तक की कस्बों में भी घर से बाहर निकलने पर महिलाओ को एक डर सा लगा रहता है।  ऐसे डर को खत्म करने के लिए ऐप बनाने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियरो ने ऐप बनाये जिनके बारे में आप सभी को जानने की जरुरत है, जो आपकी मदद हर समय जरुरत पड़ने में करता है।  
आज कल देश की लगभग प्रतिशत महिलाएं नौकरी कर रही है जिसके कारण ऑफिस से या घर से किसी न किसी काम के लिए महिलाओ को बाहर जाना होता है।
एप महिलाओ  की सुरक्षा के लिए।

एप महिलाओ  की सुरक्षा के लिए।  App for women safety.


1. स्मार्ट 24x7 :-  Smart 24x7 personal safety app जो की महिलाओ और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा कजो नज़र  में रखते हुए बनाया गया है।  आज कल हर महिलाएं अपने साथ स्मार्टफोन लेकर चलती है क्यों न इसका उपयोग अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए भी किया जाये।  इस एप में कुछ खास ऐसी विशेताएं है जिनका इस्तेमाल महिलाएं मुसीबत में पड़ने पर कर सकती है या जब उनके इस बात का एह्साह हो की वे किसी मुसीबत में पड़ने वाली है, तो इस एप  का इस्तेमाल कर सकती है।  यह एप किसी भी स्मार्टफोन में इनस्टॉल हो जायेगा।

SMART 24X7 एप के फीचर क्या है ?

1.पैनिक बटन :-  फ़ोन में  पैनिक बटन कोई अलग सा बटन नहीं होता है यह बटन फ़ोन के पावर बटन को कहा जाता है जो की हर फ़ोन में होता है, जिससे फ़ोन को ऑन / ऑफ किया जाता है।  इसमें आपको  एप में इमरजेंसी कॉन्टेक्ट्स में अपने खास लोगो के फ़ोन नंबर को ऐड करना होता है।  जो की मुसीबत के समय इन कॉन्टेक्ट्स को सन्देश भेजता है की आप किसी मुसीबत में है।

2. आवाज रिकॉर्डिंग के साथ फोटो भी लेता है :- यह एप आवाज को भी रिकॉर्ड  करने के साथ साथ  फोटो भी लेने का काम करता है। महिलाओ  के साथ छेड़खानी, यातना हिंसा और उत्पीड़न की घटना ज्यादातर उनके घर, ऑफिस और रस्ते में चलते वक़्त होती है।
यदि किसी भी महिला के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी या हिंसा या उत्पीड़न होता है , तो वह महिला इस एप की मदद से जिस व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी करता है  या कुछ ऐसे आपत्तिजनक शब्द बोलता है , तो आवाज को रिकॉर्ड कर और उसकी फोटो लेकर उचित कार्यवाही कर सकती है।

 3. GPS :-  ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम इस सिस्टम की मदद से आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, हॉस्पिटल, फायर सर्विस स्टेशन की लोकेशन को देख सकती है।  यदि आप किसी मुसीबत में पड़ती है तो इस सिस्टम की मदद से पुलिस वाले आपकी लोकेशन का आसानी से पता लगा लेते है, क्योकि आपके फ़ोन में यह सिस्टम पहले से ही इनस्टॉल रहता है बस आपको GPS लोकेशन को फ़ोन की सेटिंग में जाकर ऑन करना होता है।


  • इस एप  को कई राज्य की पुलिस भी सपोर्ट करती है। 
  • SMART 24X7 यह आप आपको अपने एप स्टोर मुफ्त में मिलेगी इस एप के लिए अपने किसी भी प्रकर का पैसा नहीं माँगा जायेगा।  
  • फेक कॉल फीचर। 
  • बस एक बटन दबा कर आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, एम्बुलेंस तक पहुंच सकते है. 
  • GPS की मदद से अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, एम्बुलेंस की लोकेशन देख सकते है।    
  • ऑटो नियंत्रण ऑडियो और इमेज को पुलिस कण्ट्रोल रूम में अपलोड करे। 

No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.