lawyerguruji

महिलाएं छेड़खानी और उत्पीड़न के खिलाफ up1090 महिला हेल्पलाइन को रिपोर्ट कर सकती है। Women's may report to 1090 women helpline for eve teasing and harassment

www.lawyerguruji.com

नमस्कार दोसत,
आज का यह लेख खास महिलाओ की सुरक्षा को लेकर है क्योकि आये दिन महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे जो कि महिलाओ के मान सम्मान को प्रभावित करती है। ऐसे में इन छेड़खानियों और उत्पीड़न के खिलाफ कहा शिकायत करे इसकी जानकारी  नहीं होती, तो आज हम इस लेख में 1090 महिला हेल्पलाइन की जानकारी देने जा रहे है कि यदि कोई महिला छेड़खानी, उत्पीड़न की की शिकार होती है तो वह उस के खिलाफ 1090 महिला हेल्पलाइन को फ़ोन कर रिपोर्ट कर सकती है। 
महिलाएं छेड़खानी और उत्पीड़न के खिलाफ up1090 महिला हेल्पलाइन को रिपोर्ट कर सकती है।  Women's may report to 1090 women helpline for eve teasing and harassment.

छेड़खानी और उत्पीयड़न के खिलाफ अपने फ़ोन से 1090 मिलाये। 
अक्सर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी और उत्पीड़न की वारदातें बढ़ती जा रही है इन वारदातों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर को चालू किया गया जिसके जरिये महिलाओ के साथ होने वाले अपराधों की शिकायत सुनी जाने लगी और ऐसी हर एक शिकायत का निवारण किया जाने लगा। 
कुछ शिकायतों के उदाहरण हम आपको यहाँ बताने जा रहे जिसके माध्यम से आपको समझने में आसानी होगी और इस 1090 महिला हेल्पलाइन सुविधा का अच्छे से उपयोग कर छेड़खानी और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ सकेंगी।
  1.  Facebook, whats-app और email के जरिये अगर आपको कोई डराता, धमकाता या भयभीत करता है,
  2. अगर  सार्वजानिक स्थल में आपका कोई पीछा करते है,
  3. कोई स्वयं या अपने मित्रो के समूह के साथ आपके गुजरने पर छेड़ता या कुछ कमेंट करते है 
  4. या अन्य , तो आप 1090 नंबर अपने फ़ोन से मिलाकर शिकायत कर सकती है। 
UP1090 की खास बात क्या है ?
  1. Up 1090 पर जब भी आप फ़ोन मिलायेंगी तो आपकी कॉल महिला कर्मचारी ही उठाएगी। 
  2. पीड़िता स्वयं या पीड़िता की तरफ से अन्य महिला उसकी मर्जी से शिकायत दर्ज करा सकती। 
  3. पंजीकृत नंबर पर शिकायत से सम्बंधित सूचना मिलती रहती है। 
  4. पीड़िता को पुलिस थाने नहीं जाना पड़ता है। 
  5. पीड़िता की पहचान को गोपनीय रखा जाता है। 
  6. Up 1090 महिला हेल्पलाइन पीड़िता तब तक टच में रहती है जब तक शिकायत का निवारण न हो जाये। 

No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.