lawyerguruji

सुप्रीम कोर्ट क्या है ? सुप्रीम कोर्ट कब बना ? सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने की योग्यता क्या है ?

www.lawyerguruji.com

नमस्कार मित्रों,
आज के इस लेख में आप सभी को "सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया/उच्चतम न्यायालय"की कुछ रोचक जानकारी के बारे में बताने जा रहा हु। सुप्रीम कोर्ट से सम्बंधित कुछ सवाल जैसे कि :-
  1. सुप्रीम कोर्ट क्या है ?
  2. सुप्रीम कोर्ट कब बना ?
  3. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने की योग्यता क्या है ?
  4. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का कार्यकाल कब समाप्त होता है ?
  5. न्ययाधीश को कब उसके पद से हटाया जा सकता है ?
आप के इन्ही सवालो के जवाब आज हम एक एक कर विस्तार से जानेंगे। 

Supreme Court of India ki puri jankari. ( Full information about Supreme Court of India.)

सुप्रीम कोर्ट /उच्चतम न्यायालय क्या है ?
जब बात आती है कि भारत में न्यायालयों में सबसे बड़ी न्यायालय कौन सी है ? तो सबके ओठों में एक ही जवाब रहता है वो " सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया " है। भारतीय संविधान के भाग 5 अध्याय 4 के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया का गठन किया गया जो कि भारत की उच्चतम न्यायिक प्रणाली है। भारतीय संघ की अधिकतम और व्यापक न्यायिक अधिकारिता सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया को प्राप्त है। भारतीय संविधान के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की भुमिका भारतीय संविधान की सुरक्षा करना है। 
  1. भारतीय संविधान के अनुछेद 124 से लेकर 127 तक सुप्रीम कोर्ट की स्थापना से लेकर न्यायिक अधिकार के बारे में बताया गया,
  2. सुप्रीम कोर्ट उच्चतम अपीलीय न्यायालय है जो कि राज्य और संघ राज्यक्षेत्र के उच्च न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध की गयी अपील को सुनने का पूर्ण अधिकार रखता है,
  3. यदि राज्य के मध्यकोई विवाद होता है या मूल अधिकारों का हनन होता है या गंभीर उल्लंघन होता है तो ऐसे में सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया कब बना ?

28 जनवरी 1950 को भारत जब संप्रभु लोकतान्त्रिक गणराज्य देश बना उसके ठीक दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया की स्थापना और गठन हुआ और उद्घाटन समारोह का आयोजन संसद भवन के नरेंद्र मंडल यानी चैम्बर ऑफ़ प्रिंस के भवन में किया गया। इससे पहले 1937 से 1950 तक चैम्बर ऑफ़ प्रिंस भवन ही भारत का संघीय न्यायालय था। भारत की आजादी के बाद चैम्बर ऑफ़ प्रिंस भारत की सुप्रीम कोर्ट का भवन बन गया। लेकिन वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट का भवन तिलक मार्ग नई दिल्ली में स्थित है। 
भारतीय न्यायालय प्रणाली के उच्च स्तर पर पहुँचते हुए संघीय न्यायालय और प्रिवी कौंसिल की न्यायिक समिति को बदल दिया गया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया की बार है।  .

सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया का न्यायाधीश बनने की योग्यता क्या है ?
  1.  व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य  है. 
  2. व्यक्ति की उम्र 62 वर्ष से अधिक न हो यानी 62 पूर्ण न हो,
  3. व्यक्ति कम से कम 5 वर्ष तक कीसी राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हो या दो या दो से अधिक न्यायालय में कम से कम लगातार 5 वर्ष तक न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चूका हो और 5 साल तक का अनुभव होना अनिवार्य है,
  4. न्यायालय या उच्च न्यायालय में कम से कम 10 वर्ष तक लगातार अधिवक्ता रह चूका हो,
  5. व्यक्ति राष्ट्रपति की  राय में एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता होना चाहिए,
  6. उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायधिशो की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में एड हॉक न्यायधीशों के रूप में की जाएगी,
  7. सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में न्यायधीश के पद पर नियुक्ति के लिए वर्तमान समय में मुख्य न्यायिक नियुक्ति आयोग (CJAC) निर्णय लेगी। 
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के न्यायाधीश का कार्यकाल कब समाप्त होता है ?
सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के न्यायाधीश का कार्यकाल न्यायधीश की 65 वर्ष की उम्र पूर्ण कर लेने पर होता है। 

न्यायधीश को कब उसके पद से हटाया जा सकता है ?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 के उप अनुच्छेद 4 के अंतर्गत माहा अभियोग के द्वारा न्यायधीश  को उसके पद हटाया जा सकता।न्यायधीश को उसके पद से हटाने के दो आधार है।
  1. दुर्व्यवहार,
  2. असक्षमता।
  3. सुप्रीम कोर्ट के न्ययाधीश को उसके पद से तभी हटाया जा सकता है जब संसद के दोनों सदनों द्वारा 2/3  बहुमत प्राप्त हो और इस बहुमत से पारित प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रपति के आदेश हटाया जा सकता है।

No comments:

lawyer guruji ब्लॉग में आने के लिए और यहाँ पर दिए गए लेख को पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपके मन किसी भी प्रकार उचित सवाल है जिसका आप जवाब जानना चाह रहे है, तो यह आप कमेंट बॉक्स में लिख कर पूछ सकते है।

नोट:- लिंक, यूआरएल और आदि साझा करने के लिए ही टिप्पणी न करें।

Powered by Blogger.